धार~सफलता- शौक पूरा करने के लिए बने लुटेरे, डकैती की योजना बनाते 3 पकड़ाए~~

4 बदमाश हुए मौके से फरार, तीन लूट की घटनाओं का हुआ पर्दाफाश,~~

धार- बाग ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

ग्राम भमोरी में स्थित तालाब किनारे बैठकर डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने में बाग पुलिस ने सफलता हासिल की है। बदमाश शराब पार्टी करते हुए क्षेत्र से निकलने वाले यात्रियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। इस बीच पुलिस की दो अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंची व बदमाशों की घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देखकर अचानक बदमाश तालाब की और से भागने का प्रयास करने लगे, किंतु पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चार बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस टीम थाने पर लेकर पहुंची। मंगलवार सुबह पूछताछ में बदमाशों ने बाग में 1 व सरदारपुर क्षेञ में 2 लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। वहीं अपने साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक अलग से टीम गठित की गई है।  
यह पकडाए मौके से
दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को थाने पर दर्ज अपराधों में फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी कडी में बाग पुलिस टीम को ग्राम भमोरी में बदमाशों के एकत्रित होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल के अनुसार कार्रवाई के दौरान भेरु पिता कुंवरसिंह मंडलोई, भुरसिंह उर्फ बंटी पिता भुवानसिह मंडलोई, मुकेश पिता गमसिंह मंडलोई को गिरफ्तार किया गया ह। बदमाशों ने पूछताछ में बाग सरपंच के भांजे के साथ हुई लूट की घटना करना स्वीकार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो लूट के मोबाइल, नगदी रुपए व हथियार जप्त किए है। साथ ही मौके से फरार हुए भूरु पिता गंभीरसिंह, अजय पिता हरसिंह, सुनील पिता सुरसिंह व रवि पिता टेमरु का नाम भी पुलिस को बताया है। सभी बदमाशों के खिलाफ बाग थाने पर डकैती की योजना बनाने को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। ब्
शौक पूरा करने के लिए बनाते थे निशाना
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक सवार यात्रियों को निशाना बनाते थे, क्योंकि बाइक सवार व्यक्ति को आसानी से हथियारों के दम पर धमकाया जा सकता था। लूट की घटना से प्राप्त हुए रुपयों से ही बदमाश शराब पार्टियां करते थे। बदमाशों को गिरफ्तार में उपनिरीक्षक दिलीप खांडे, गिलदारसिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह सस्तीया, दशरथ चौहान, उदयसिह भिड़े, प्रधान आरक्षक कुंदन व सायबर सेल के सर्वेश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share To:

Post A Comment: