झाबुआ~नए सत्र में स्कूल खुलने के साथ छात्रों को मिलेंगी नई किताबें~~

शाला त्यागी बच्चों को स्कूल से जोड़ने गृह भेंट अभियान, रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करेंगे-बच्चों को नई किताबें मिलेंगी~~

झाबुआ। संजय जैन~~


 भले ही जिले के शासकीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है,लेकिन रिजल्ट तैयार के साथ जिला शिक्षा केंद्र इन दिनों नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी में लगा हुआ है। नए बच्चों के प्रवेश से लेकर सत्र की शुरुआत होते ही बच्चों को पुस्तक वितरण की तैयारी हो रही है। स्कूल खुलते ही सरकारी प्राथमिक-माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्रों को पढ़ने के लिए नई किताबें मिल जाएंगी। गौरतलब है कि अभी शैक्षणिक सत्र 2022-23 खत्म हुआ है। लेकिन शिक्षा विभाग नए सत्र की तैयारी में लगा हुआ है। जिसके चलते नए छात्रों के प्रवेश और शाला त्यागी बच्चों को स्कूलों में लाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अवकाश के चलते स्कूलों में छात्रों के लिए समर कैंप चलाए जा रहे हैं।

समय पर नहीं मिलती थी किताबें.........
पहले स्कूलों में सत्र शुरू होने के एक से दो माह बाद भी सरकारी स्कूलों में किताबें नहीं मिलती। इस बार ऐसा ना हो इसलिए समय से पहले ही कोर्स की किताबें जिले में भेजी जा रही हैं। लेकिन कोर्स की किताबों से पहले शासन की ओर से जिले में स्कूली छात्रों के लिए जिला शिक्षा केंद्र के पास प्रयास नामक किताब आई। जिसको शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में छात्रों के बीच बांटा जाना है।

ऑनलाइन अपडेट होंगे अंक...........
सरकारी प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों में सत्र 2022-23 का पूरा रिजल्ट ऑनलाइन अपडेट करने के साथ बच्चों की कक्षा उन्नति भी करना होगी। यह सारा काम शिक्षा विभाग के पोर्टल पर होगा। कक्षा 5वीं और 8वीं का मूल्यांकन लगभग हो गया है। इसके अंकों की ऑनलाइन पोर्टल पर ही एंट्री हो रही है। यह काम पूरा होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

गृह भेंट अभियान हुआ शुरू..........
स्कूलों से बाहर और शाला त्यागी बच्चों के स्कूलों में प्रवेश के लिए जिले में विभाग द्वारा विशेष रूप से गृह भेंट अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत शिक्षक उनके क्षेत्र में हर उस बच्चे का सर्वे करेंगे,जो बच्चा स्कूल नहीं आता है। इन बच्चों की सर्वे रिपोर्ट की ऑनलाइन एंट्री होगी,ताकि बच्चों को स्कूल में वापस प्रवेश के लिए प्रयास किया जाए। इसके साथ ही 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का स्कूलों में प्रवेश करने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आने वाली हैं कोर्स की किताबें जल्द ..............
जिले के शासकीय स्कूलों में अभी प्रयास नामक किताब बांटी जाएगी। कोर्स की किताबें जल्द आने वाली हैं। जिनको सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों में बांटा जाएगा।
................................रालुसिंह सिंगार ,डीपीसी-झाबुआ।


Share To:

Post A Comment: