खातेगांव ~स्केटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन:खातेगांव के बच्चों ने दिल्ली में जीते 18 मेडल, 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज~~

अनिल उपाध्याय खातेगांव ~~




दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 26 से 28 मई तक संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन ने आठवीं नेशनल गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 16 खेलों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें स्केटिंग प्रतियोगिता में खातेगांव के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।


इस प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए करीब 25 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें से 11 बच्चे खातेगांव के थे। इन सभी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 18 मेडल जीते। ये बच्चे खातेगांव के स्केटिंग कोच और 4 व्हील स्केटिंग के संचालक अनुज यादव और दुर्गेश के सानिध्य में दिल्ली गए थे। बच्चों की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित की।

इन बच्चों ने जीते मेडल

तेजस्व श्रीकांत गिरी (10 वर्ष से कम): 100 मीटर रिले- ब्रॉन्ज़
प्रत्यक्ष श्रीकांत गिरी (8 वर्ष से कम): 500 मीटर- ब्रॉन्ज़, 100 मीटर रिले- गोल्ड
सुमेघ्य सुजीत जायसवाल (8 वर्ष से कम): 1000 मीटर- सिल्वर, 100 मीटर रिले- सिल्वर
यश शशिकांत खण्डेलवाल (14 वर्ष से कम): 500 मीटर- सिल्वर, 1000 मीटर- गोल्ड
नेंसी सुनील राठौर (12 वर्ष से कम): 500 मीटर- गोल्ड, 1000 मीटर- गोल्ड
गौरव मनोज यादव (17 वर्ष से कम): 500 मीटर- गोल्ड, 1000 मीटर- सिल्वर
आदित्य कमल बेड़ा (12 वर्ष से कम): 500 मीटर- सिल्वर
अथर्व प्रितेश गोयल (10 वर्ष से कम): 100 मीटर रिले- गोल्ड
लक्की रितेश यादव (14 वर्ष से कम): 500 मीटर- गोल्ड, 1000 मीटर- सिल्वर
गोराक्ष नर्मदा प्रसाद कचोली (12 वर्ष से कम): 100 मीटर रिले- गोल्ड
विशाल उम्मेद सिंह तोमर (17 वर्ष से कम): 500 मीटर- सिल्वर, 1000 मीटर- गोल्ड

फोटो; खातेगांव पहुंचने पर विजेता बच्चों का स्वागत करते हुए
Share To:

Post A Comment: