झाबुआ~तपने लगा जिला सीजन में पहली बार 12 मई को पारा 42.8 डिग्री पर- सड़कों पर सन्नाटा~~
गर्म हवाओं से अब जिला तपने लगा है। इस गर्मी के सीजन में पहली बार दिन का पारा 12 मई को 42.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया,जो कि सर्वाधिक दर्ज किया गया। दोपहर के समय आसमान से बरस रही आग के कारण सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति देखी गई। मई महीने के दूसरे सप्ताह से ही पारा ऊपर की ओर चढ़ना शुरु हो गया था। पिछले सात दिनों में अधिकतम पारा में जहां 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम पारा में भी 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई,जिससे शनिवार को लोगों को तेज गर्मी का अहसास हुआ। दिन की तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को लू का भी अहसास कराया।
अगले 24 घंटे मौसम स्थिर रहेगा..........................
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण जिला तप रहा है,जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मई महीने की शुरुआत में इतनी गर्मी नहीं थी,जितना दूसरे सप्ताह की समाप्ति की ओर पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक सिस्टम ओर सक्रिय हो रहा है,इससे अरब सागर की ओर से नमी आएगी। वहीं जिसके चलते अगले 24 घंटे मौसम स्थिर रहेगा।
सात दिन में कुछ इस तरह रहा तापमान....................
08 मई-38.6,09 मई-39.4 ,10 मई-40.8,11 मई-42.2,12 मई-42.8,13 मई-42.6,14 मई-42.4,15 मई -42.7 और 16 मई-38.7
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियश में पढ़ा जाए)



Post A Comment: