झाबुआ~10 साल में पांच गुना बढ़े अमरनाथ जाने वाले यात्री,टोली में करेंगे यात्रा~~

1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए 31 मई तक किए जाएंगे रजिस्ट्रेशन~~

झाबुआ। संजय जैन~~

बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जिले से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए साल दर साल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल पांच गुना ज्यादा यात्रियों के जाने की उम्मीद है। अब तक लगभग 50 से अधिक लोगों ने परिवार,मित्रों एवं व्यक्तिगत तौर पर अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

पहले आओ-पहले पाओ.................
गौरतलब है इस वर्ष 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाली श्रद्धा,भक्ति और रोमांच से भरपूर अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा के पंजीयन पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से किए जा रहे हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड पीएनबी के अलावा ऑनलाइन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 120 रुपए का पंजीयन शुल्क के साथ आवेदन की व्यवस्था की है। हर दिन दोनों ही मार्गों से 20 यात्री ही यात्रा पंजीयन प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम आयु एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के अलावा गर्भवती महिलाओं के पंजीयन नहीं होंगे। इस साल भी यात्रा को लेकर युवाओं में अधिक उत्साह है। भारी बर्फबारी के बाद बाबा बर्फानी अपने पूरे आकार में भक्तों को दर्शन देंगे।


कैसे कराएं पंजीयन.......
पंजीयन के लिए यात्रियों को बैंक कार्यालय से नि शुल्क पंजीयन एवं मेडिकल सर्टिफिकेट फार्म प्राप्त कर श्राइन बोर्ड के निर्देश पर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन को अधिकृत किया है। सिविल सर्जन द्वारा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जाएगेैं। बैंक की शाखा में बायोमेट्रिक ई-केवायसी द्वारा पंजीयन हेतु चाही गई तारीख में उपलब्धता के अनुसार बैंक अधिकारी द्वारा 120 रू पंजीयन शुल्क प्राप्त कर यात्रा परमिट जारी किया जाएगा। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से भी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
Share To:

Post A Comment: