धार~बड़वानी को हराकर धार टीम फायनल में पहुंची ~~
संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर के तत्वाधान में खंडवा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरजिला क्रिकेट स्पर्धा अंडर- 22 में धार जिला क्रिकेट एसोएिसशन ने बड़वानी जिला क्रिकेट एसोएिशन की टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय बड़वानी टीम को भरी पड़ा। धार टीम को सटीक गेंदबाजी के आगे नतमस्तक होकर मात्र 88 रनो पर ढेर हो गई। आरिश शेख ही ऐसे बल्लेबाज रहे जो 19 रन दोहरी संख्या तक पहुंचे। धार की और से आदित्य सक्सेना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जतिन द्विवेदी ने 3 विकेट, आर्यन चंदेल ने 2 विकेट एवं अरविंद सिंह ने 1 विकेट लिया। बड़वानी के 88 रनों के जवाब में धार टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 89 रन बनाकर मैच जीत लिया व फाइनल में प्रवेश किया। धार की और से नीलेश पटेल ने 31 नाबाद, अरविंद सिंह राठौर ने 27 और स्वराज ने 12 रनों का योगदान किया। मैन आॅफ द मैच आदित्य सक्सेना रहे। धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन की टीम के जोरदार प्रदर्शन पर चेयरमैन करणसिंह पवार, अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ अजेश माइकल, विनोद मित्तल, कोच प्रमोद फाटक, प्रमोद शर्मा, विनोद दुबे, शैलेंद्र खोड़े, प्रवक्ता कुशल शर्मा ने बधाई दी।


Post A Comment: