धार~मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत । स्वागत योग्य घोषणा को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया भी शुरू करें मुख्यमंत्री -डाँ अशोक शास्त्री ।*~~
धार- अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जानापाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना करने तथा भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली पावन धरा जानापाव पर परशुराम धाम बनाने की घोषणा की है जिसका ब्राह्मण समाज स्वागत करता है तथा श्री चौहान से अपेक्षा करता है कि आपके द्वारा की गई घोषणा पर शीघ्र ही अमली जामा पहनाया जाए तथा पूर्व में की गई घोषणाओं में से कुछ घोषणाओं पर अमल किया गया है जिसका वर्तमान में कार्य भी चल रहा है लेकिन पूर्व की कई घोषणाएं अभी भी आरंभ नहीं की गई है ।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला संयोजक डाॅ. अशोक शास्त्री ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया हैं कि जानापाव की पहाड़ी पर औषधि युक्त पौधों का वृक्षारोपण किया जाना है जो अब तक नहीं किया गया है, यहां आने वाले धर्मालु एवं पर्यटकों को रुकने के लिए आधुनिक रेस्ट हाउस का भी निर्माण किया जाना आवश्यक होगा इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाने चाहिए । इसके अलावा यदि यहां पर रोपवे का निर्माण किया जाता है तो यह स्थल पर्यटकों के लिए ना केवल वरदान साबित होगा बल्कि मध्य प्रदेश टूरिज्म को भी इससे आय के स्रोत बढ़ेंगे । मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इस पावन धरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने कि आप की घोषणा पूर्व में की गई थी जिसे मूर्त रूप दिया जाए , ताकि ना केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के समस्त ब्राह्मण समाज के साथ-साथ ओंकारेश्वर , महाकालेश्वर ,मांडू ,महेश्वर आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बन सकता है । डॉ. शास्त्री ने कहा कि यदि माननीय मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति प्रबल होगी तो निश्चित रूप से भगवान श्री परशुराम जी की पावन धरा जानापाव एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है । समस्त ब्राह्मण समाज आपका आभार व्यक्त करते हुए यही अपेक्षा करता है । उक्त जानकारी राजेश शर्मा ने दी
*डॉ अशोक शास्त्री ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार , जिला संयोजक सर्व ब्राह्मण समाज*


Post A Comment: