धार~गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन हो रहा हवन~~
धार। जिला मुख्यालय ( महेश नगर ) स्थिति गायत्री शक्तिपीठ पर जप, तप साधना, आराधना के साथ प्रतिदिन यज्ञ हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर मंत्रो के साथ आहुतियां दे रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न संस्कार (पुंसवन संस्कार, जन्मदिवस संस्कार , नामकरण आदि) भी किए जा रहे हैं। गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को नामकरण संस्कार किया गया और मंत्रोचार के साथ पुष्पवर्षा कर बालक को शुभकामनाएं दी गई। शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी रमेश चंद्र सचान ने बताया कि धार शक्तिपीठ पर प्रतिदिन यज्ञ और संस्कार का आयोजन होता है। रविवार को दैनिक यज्ञ समापन के बाद गायत्री शक्तिपीठ पर ट्रस्ट की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभांरभ वरिष्ठ ट्रस्टी श्रीमती ब्रजलता विजयवर्गीय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में शांतिकुंज हरिलार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रमों की प्रगति के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।


Post A Comment: