धार~पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन आज लेंगे धार कांग्रेस की बैठक~~
वचन पत्र के संबंध में करेंगे चर्चा, जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक~~
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने वचन पत्र बनाने के काम में जुट गई है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रत्येक जिले में कांग्रेस के लोगों से विचार-विमर्श कर उनकी बातों और सुझावों को सुना जा रहा है। इसी कड़ी में 10 अप्रैल सोमवार को पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन व जिले के प्रभारी निर्मल मेहता धार में जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस के वचन पत्र ने ही उसे प्रदेश की सत्ता में वापसी दिलाई थी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण किसानों की कर्जमाफी का वचन था।
बेहतर सुझावों को शामिल भी करेंगे
जिला कांग्रेस कार्यालय से जावेद खान ने बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में हर जिले के विकासशील मुद्दों को अपने वचन पत्र में शामिल करेगी। कांग्रेस का प्रदेश वासियों के लिए घोषणा पत्र (वचन पत्र ) की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व विधायक बाला बच्चन और जिला कांग्रेस प्रभारी श्री निर्मल मेहता जी 10 अप्रेल को दोपहर 1 बजे धार आएंगे। बैठक में कांग्रेसजनों से मिले बेहतर सुझावों को वचन पत्र में भी शामिल किया जाएगा।
विधायक भी आएंगे
कांग्रेस से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय मुजीब कुरैशी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा, गंधवानी विधायक उमंग सिंघार, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा , सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री मधुमोहन हिरोड़कर सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस, युथ कांग्रेस, शहर कांग्रेस सहित सभी कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी अपेक्षित है।


Post A Comment: