धार~देश के टारगेट का 78 प्रतिशत पूर्ण, जिले के लक्ष्य में 45 प्रतिशत काम हुआ~~
लाड़ली बहना योजना में 2 लाख 36 हजार फार्म आॅनलाईन, 3 लाख 7 हजार 53 का भोपाल से आया था आंकड़ा~~
जिले में करीब 5 लाख को लाभ दिलाने का लक्ष्य किया निर्धारित, डीबीटी में प्रदेश में टॉप पर धार
सर्वाधित लक्षित सरदारपुर विधानसभा में करीब 55 हजार, दूसरे नंबर पर बदनावर में हितग्राही होंगे लाभान्वित ~~
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में परफार्मेंस को लेकर आंकड़ेबाजी शुरु हो गई है। जहां बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। वहीं लक्ष्य निर्धारण को लेकर अलग-अलग आंकड़े से परफार्मेंस बेहतर बनाया जा रहा है। वर्तमान में धार जिले में बीते 15 दिनों में 78 प्रतिशत काम पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। इस दावे का आधार भोपाल से मिले 307053 आंकड़े के आधार पर बताया जा रहा है। इसके तुलनात्मक करीब 2 लाख 36 हजार फार्म 8 अप्रैल शनिवार की स्थिति में आॅनलाईन कर दिए गए है। बीते 14 दिनों में यह सबसे बेहतर परफार्मंेस है।
जिले का टारगेट 5 लाख
भोपाल से धार जिले के लिए 307053 का जनपद निकायवार कुल आंकड़ा दिया गया था। इसके पश्चात अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ देने के लिए जिला स्तर पर करीब 5 लाख का लक्ष्य तय किया गया था। भोपाल के आंकड़े के तुलनात्मक अव्वल प्रदर्शन हुआ है। वहीं जिले के लक्ष्य के तहत 47 प्रतिशत करीब फार्म आॅनलाईन हो चुके है। 30 अप्रैल फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 21 दिन शेष है। जिसमें भोपाल का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जाएगा। वहीं जिले का लक्ष्य भी हासिल होने की उम्मीदें की जा रही है।
सरदारपुर लाभ में टॉप पर
जनपद और निकाय में अलग-अलग संख्या का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। सरदारपुर विधानसभा में जनपद और निकायों के माध्यम से सर्वाधिक 55 हजार के लगभग महिलाओं को लाभ की श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य है। यह जिले का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दूसरे नंबर पर बदनावर विधानसभा क्षेत्र आता है। यहां करीब 45 हजार के लगभग महिलाओं को लाभ दिलवाना लक्ष्य बनाया गया है।
डीबीटी में धार प्रदेश में टॉप
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि डीबीटी इनबेल्ड व आधार लिंकेज में धार प्रदेश में टॉप की स्थिति पर है। अभी तक 1 लाख 39 हजार का बैंक लिंकेज करवाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि धार जिले में योजना की प्रगति पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी पंचायतों में लगातार भ्रमण कर क्रियान्वयन व्यवस्था की निगरानी कर रहे है।
पोर्टल का संडे, ईकेव्हायसी जारी
योजना को लेकर शुरुआती दौर में महिलाओं में खासा उत्साह दिखने के कारण स्थानीय प्रशासन ने लक्ष्य के विरुद्ध बेहतर प्रदर्शन किया है, किंतु धीरे-धीरे रफ्तार धीमी होने की संभावना है। इधर बड़े पैमाने पर महिलाओं की ईकेव्हायसी नहीं हो पाई है। इसके चलते आॅऊटसोर्स कर्मियों के माध्यम से मोहल्लों में पहुंचकर काम किया जा रहा है। रविवार को पोर्टल बंद था। धार में सीएमओ निशिकांत शुक्ला के निर्देश पर हाथीथान खूंट, फड़के मार्ग सहित अन्य मोहल्लों में कर्मियों ने पहुंचकर ईकेव्हायसी का काम किया। यही महिलाएं अब आगे लाड़ली बहना योजना में हितलाभ लेने के लिए फार्म आॅनलाईन कराने के लिए केन्द्रों पर पहुंचेगी।


Post A Comment: