धार-बाग~कन्यादान लूटने वाले गिरोह का सदस्य धराया, पूरा मश्रुका बरामद ~~
5 अप्रैल को पिकअप वाहन से लूटा था सामान, 5 की तलाश जारी~~
5 अप्रैल को बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटियादेव में लुटेरी गैंग ने कन्यादान का सामान लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को रोककर सामान लूट लिया था। घटना के बाद एसपी मनोजसिंह और एएसपी देवेन्द्र पाटीदार ने मामले की त्वरित तफ्तीश के निर्देश दिए थे। एसडीओपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में बाग थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल की टीम ने सोमवार को गैंग के 1 सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार बदमाश वेलसिंह पिता ज्ञानसिह बंडोडिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम काटी थाना टाण्डा जिला धार ने वारदात करना कबूल की और अपने अन्य साथियों के नाम बताए है।
आगे चोर है कहकर लूटा
मामले में फरियादी फरियादी सरदार पिता बदिया वास्कले जाति भील उम्र 42 वर्ष निवासी भुराडाबरा अपने रिस्तेदार मोहन पिता धनसिंह भूरिया की शादी का आणा लेने ग्राम झिरपन्या आए थे। 4 अप्रैल को कन्यादान का सामान अलमारी, पलंग, फ्रीज,कुलर, एलईडी व अन्य दहेज के बर्तन पीक-अप गाङी में भरकर ग्राम रासवा जा रहे थे। रात्रि करीब 10.45 बजे ग्राम घोटियादेव में अज्ञात लोगों ने गाङी रुकवाई औरबोले कि आगे मत जाओ चोर बहुत है। तब हम गाड़ी से नीचे उतर गए। अज्ञात व्यक्ति हमारी पिकअप गाड़ी को एकदम चालू कर घोटियादेव गांव तरफ लेकर भाग गया। थोड़ी देर बाद वापस पिकअप गाड़ी खाली लाकर खड़ी कर दी। गाड़ी में कन्यादान का करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान था।
जटिल स्थितियों का फायदा उठाया
सोमवार 10 अप्रैल को थाना प्रभारी श्री बघेल कोे मुखबिर से कुछ लोगों द्वारा चोरी का माल आपस में बांटने की बात की जानकारी मिली। मुखबिर ने बताया कि संभवत: लूटा गया कन्यादान का माल है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। क्षेत्र की दुर्गम परिस्थितियों का फायदा उठाकर लुटेरी गैंग के सदस्य भाग गए। मौके से 1 को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने अपने गैंग सदस्य के नाम संजय पिता गवलसिंह अनारे निवासी ढिलवानी, धीरज पिता सुंदरसिंह अनारे ढिलवानी, संजय के अन्य तीन साथी जिनके नाम पता नही मालूम होना बताया।
इनकी रही भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक आरएस बघेल थाना प्रभारी बाग, उपनिरीक्षक जीएस बघेल, सहायक उपनिरीक्षक नीलेश मालवीय, प्रधान आरक्षक भावसिंह रावत, रेलमसिह भिड़े, कैलाश, थावरसिंह, आरक्षक शहादर एवं सायबर सेल धार के आरक्षक सर्वेशसिंह, प्रशांतसिंह, शुभम शर्मा की भूमिका रही। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
बॉक्स-1
एक सप्ताह में ही पुलिस कप्तान को दो बड़ी सफलता हाथ लगी
एक सप्ताह पूर्व ही जिले में पदस्थ हुए पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने अपनी पदस्थापना ओर कार्यभार संभालते ही पुलिसिंग सक्रिय कर दी। उसी के परिणाम स्वरूप एसपी सिंह को दो बड़ी सफलता हाथ लगी। जिनमें एक धार जिला मुख्यालय पर अवैध हथियार तस्कर की गिरप्तारी हथियारों के साथ तो दूसरी बड़ी सफलता बाग की यह लूट की बड़ी घटना है। जिसे स्वयं पुलिस अधीक्षक ने रुचि रखते हुए अपने मार्गदर्शन में एक सप्ताह से कम समय में ही मय समान के आरोपी को गिरफ्तार करवा दियज्ञ। इसी तरह अब पुलिस कप्तान को जिले भर सहित बाग क्षेत्र में हो रही राहजनी की घटनाओं पर भी अंकुश लगवाकर अपराधियों पर पुलिस का डंडा चलवाकर पकड़वाना होगा। तभी पुलिस का खौफ अपराधियों में दिखेगा।



Post A Comment: