मनावर~3 सवारी वाहन चलाते रोका ता निकले पेशेवर चोर, 10 लाख के वाहन जब्त~~
मनावर। सिंघाना रोड़ के सेमल्दा फाटे पर पुलिस के वाहन चैकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी दुपहिया वाहन चालकों को रोकने पर एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मनावर पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 10 लाख कीमत के 9 दुपहिया वाहन जब्त किए है। इधर जिस वाहन पर सवार थे वह भी चोरी का निकला है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने दो और साथियों के नाम बताए है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वाहन चैकिंग में तिलकराज पिता गुलाब, अक्षय उर्फ अक्की पिता दिनेश, कृष्णा पिता सुमेरसिंह को पकड़ा गया था। इन्होंने अपने दो साथी अरूण पिता चैनसिंह, रवि पिता करण के नाम बताए है, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी पेशेवर
बरामद 10 मोटर साइकिलों में इन्होंने 5 मोटरसाईकिल थाना मनावर से, 2 मोटरसाईकिल थाना पीथमपुर,1 मोटर साईकिल सागौर, 1 मोटर साईकिल इन्दौर से अन्य 1 मोटरसाईकिल चुराई है। इसमें आरोपी तिलकराज पेशेवर चोर है। गंधवानी थाने में दर्ज अपराध में 1 वर्ष से फरार चल रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद वे वाहन को सस्ते में बेच देते थे। उस रकम से दारू-मुर्गे की पार्टी करते थे।
इनका रहा योगदान
आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक नीरज बिरथरे, उपनिरीक्षक नीरज कोचले, राहुल चौहान, सहायक उपनिरीक्षक राजेश हाड़ा, प्रधान आरक्षक नवलसिंह, आरक्ष्ज्ञक ललित कुमरावत, राघवेन्द्र परमार, लखन निगवाल, राहुल बांगर, सुनील, सौरभ, सायबर सेल धार से सर्वेशसिंह सोलंकी, प्रशांतसिंह का योगदान रहा।


Post A Comment: