धार~शिवराज ने हिमाचल से कांग्रेस की योजना कॉपी की, प्रदेश में कांग्रेस 170 सीट जीतेगी~~

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने प्रेसवार्ता में कहा कांग्रेस सरकार आई तो पेंशन योजना प्रारंभ होगी, 500 में टंकी, 2 लाख तक का कर्जमाफ सहित कई सौगातें मिलेगी~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 गत विधानसभा चुनाव में वचन पत्र के वादों के आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने वाली कांग्रेस इस चुनाव के लिए भी वचन पत्र में ज्वलंत मुद्दों को हल करने का वादा लेकर आ रही है। धार आए पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने प्रेस से रूबरू होते हुए वचन पत्र में शामिल होने वाले कुछ वादों का जिक्र किया। श्री बच्चन ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वचनपत्र के आधार पर हम 2 लाख तक की किसानों की कर्जमाफी करेंगे। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तरह मप्र में भी घरेलू गैस की टंकी 500 रुपए कीमत पर दी जाएगी। सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेगी। 100 यूनिट 100 रुपए बिल जैसी प्रक्रिया को पुन: लागू किया जाएगा। यह तो सिर्फ झलकियां है हम बेहतर वचन पत्र के साथ वचन निभाने के वादे को लेकर लोगों के बीच में आ रहे है।
हम बगैर भेदभाव देंगे 1500
ेश्री बच्चन ने कहा कि हमारे वचन पत्र में बगैर शर्त महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का संकल्प रहेगा। शिवराजसिंह चौहान ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा 1500 रुपए महिलाओं को देने की कॉपी की है। नकल में अकल नहीं लगा सके। हम हिमाचल की तरह मप्र में भी 1500 रुपए देने का वचन निभाएंगे। इधर शिवराज सरकार पर कांग्रेस द्वारा कर्ज लेकर घी पीने के आरोप पर श्री बच्चन ने कहा कि प्रति व्यक्ति कर्ज तेजी से बढ़ा है। करीब 42 हजार रुपए का प्रत्येक व्यक्ति पर मप्र में कर्ज है। कमलनाथ अनुभवी नेता है जब वह वादा करते है तो पहले वित्तीय प्रबंधन पर विमर्श करते है।
170 सीट जीतेंगे
श्री बच्चन ने पत्र परिषद् में दावा किया है कि कांग्रेस मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 170 सीटें जीतेगी। जयस किसके साथ सवाल पर उन्होंने कहा कि जयस कांग्रेस से अलग नहीं है। श्री बच्चन ने कहा कि मेरे बच्चे भी जयस से जुड़े है। जयस यानि जय आदिवासी युवा संगठन है। यह समाज का संगठन है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस को देशद्रोह पार्टी के आरोप पर श्री बच्चन ने कहा कि सिंधिया सन् 1857 का इतिहास भुल गए है। उन्हें अपना इतिहास देखना चाहिए। ा टिकिट वितरण प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने सर्वे कराया है। जो जीतने योग्य होगा उसे ही अवसर मिलेगा।
Share To:

Post A Comment: