झाबुआ~पुण्य सम्राट की छठी वार्षिक पुण्यतिथि पर किया गया मधुकर शीतल नीर प्याऊ का उद्घाटन~~


झाबुआ। वैशाख वदी सप्तमी (वार्षिक पुण्य सप्तमी) के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन बावन जिनालय पर किया गया। जिसके तहत शुरुआत में प्रातः साढ़े 6 बजे भक्तामर एवं जयंतसेन सूरि इक्किसा का पाठ, सामूहिक सामायिक,सामूहिक आयंबिल,पुण्य सम्राट की अष्ट प्रकारी पूजन,सद्गुरू गौशाला में पशुओं को आहार वितरण 
और अंत मे रात्रि 8:00 बजे नवकार जाप एवं जयंतसेन सुरी इक्किसा पाठ व आरती के साथ कार्यक्रम का समापन 3 गिफ्ट व प्रभावना वितरित कर किया गया।

 मधुकर शीतल नीर प्याऊ का उद्घघाटन किया गया
समाजजनों की उपस्थिति में चातुर्मास कार्यालय झाबुआ के बाहर सुबह 11.30 को मधुकर शीतल नीर प्याऊ का उद्घघाटन किया गया। जिसमे संघ के अध्यक्ष मनोहर भंडारी, डॉ प्रदीप संघवी,अशोक सकलेचा,अमित जैन,अरविंद लोढ़ा, प्रमोद भंडारी, भूपेंद्र बाबेल, लोकेंद्र बाबेल, अनिल रुनवाल,पंकज कोठारी,संतोष प्रधान, मनोज नाकोड़ा,संजय मेहता,किरण मेहता,अंजू भंडारी व वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन आदि के साथ समाजजन उपस्थित थे।
फ़ोटो

 

Share To:

Post A Comment: