झाबुआ~10 दिन बाद नई तारीख-5वीं और 8वीं का परीक्षा टाइम टेबल जारी~~
 
बच्चे परीक्षा की टेंशन से फ्री नहीं हो पा रहे थे-दोनों कक्षा के 47 हजार से ज्यादा बच्चे असमंजस में थे.................
 
झाबुआ। संजय जैन~~

 परीक्षा के एक दिन पहले ही पेपर स्थगित होना छात्रों की परेशानी का सबब बन गया था। कारण परीक्षा खत्म हो चुकी है और जो पेपर स्थगित किए थे,उनकी नई तारीख घोषित नही की गई थी। ऐसे में विद्यार्थी असमंजस में थे। मध्य प्रदेश में 13 वर्ष बाद हो रही कक्षा 5वी और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के दो पेपरों को निरस्त कर दिया गया था। पांचवी परीक्षा का गणित विषय व आठवीं परीक्षा का गणित व संस्कृत विषय का पेपर राज्य शिक्षा केंद्र दोबारा कराएगा। शासन की जानकारी के अनुसार गोपनीयता भंग होने के कारण 1 अप्रैल को होने वाले कक्षा 8वी के संस्कृत का पेपर,3 अप्रैल को 5वीं-8वी के गणित का पेपर स्थगित कर दिया गया था। एक अप्रैल के बाद से परीक्षा हुई ही नहीं। 1 अप्रैल को आठवीं बोर्ड का संस्कृत का पेपर हुआ था, लेकिन एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जब राज्य शिक्षा केंद्र को इसकी शिकायत मिली तो 2 अप्रैल को केंद्र ने संस्कृत की परीक्षा निरस्त कर दी थी।

5वीं और 8वीं का परीक्षा टाइम टेबल जारी ....................
11 अप्रैल को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक धनराज एस ने दोनों ही कक्षाओं के टाइम टेबल जारी किए हैं। जिसमें समय परिवर्तन करते हुए सुबह की जगह दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें 15 अप्रैल को 5वीं और 8वीं के गणित विषय का पेपर होगा। साथ ही 17 अप्रैल को आठवीं के संस्कृत विषय का आखिरी पेपर लिया जाएगा। जिले की टीम भोपाल जाकर पेपर लेकर आएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिले के 47 हजार से ज्यादा बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। यह संख्या निजी और सरकारी स्कूलों के परीक्षार्थियों की है। जिले में 65 जन शिक्षा केंद्रों में 212 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है।

तीन पेपरों का मुद्रण राज्य शिक्षा केंद्र ने करा लिया...........
पांचवीं व आठवीं के गणित विषय का पेपर लीक होने के कारण उक्त दोनों कक्षाओं की परीक्षा को राज्य शिक्षा केंद्र से दोबारा कराने का निर्णय लिया था। तीन पेपरों का मुद्रण राज्य शिक्षा केंद्र ने करा लिया है। डीपीसी की लॉगिन में भोपाल से यह मैसेज डाला जाएगा कि प्रश्न-पत्र कहां से उठाने हैं उस सूचना के आधार पर जिले की टीम अमुक स्थान पर पहुंचकर गोपनीय तरीके से अपने जिले की छात्र संख्या के आधार पर तीन पेपरों के बंडल लेकर आएगी। इसके लिए टीम को दो दिन वहां रुकना पड़ेगा।

बच्चे परीक्षा की टेंशन से फ्री नहीं हो पा रहे थे...................
प्राइमरी मिडिल में पांचवी-आठवी की परीक्षा 25 मार्च के बाद से शुरू हुई थी। एक दिन छोड़कर पेपर था और 3 अप्रेल को आखरी पेपर होना था। उसी अनुसार विद्यार्थियों ने तैयारी की थी। परीक्षा स्थगित होने के कारण बच्चे परीक्षा की टेंशन से फ्री नहीं हो पा रहे थे। प्राइवेट स्कूल संचालकों का कहना था बच्चों को डर था कि कहीं ऐसा न हो की परीक्षा हो जाए और वे चूक जाएं। ऐसे में वे स्कूल भी आ रहे थे और शिक्षकों से संपर्क भी बनाए हुए थे। बोर्ड परीक्षा होने के कारण इस बार सभी का ध्यान 5वीं-8वी की परीक्षा में बेहतर नंबर लाने पर है।

बदले मूल्यांकन के लिए ब्लॉक ................
इस बार 5वीं-8वी की दोनों परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर हो रही हैं यही कारण है कि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा को हल्के में नही ले रहा है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने तैयारी तो कर रखी है लेकिन तारीख पहले पता चल जाती तो प्रिपरेशन अच्छे से हो जाता। इस बार मूल्यांकन के लिए ब्लॉक बदल दिए है। इसके लिए ऑनलाइन रेंडमाइजेशन किया है। उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए विषय विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ताओं का चयन भी राज्य शिक्षा केंद्र के संज्ञान में लाकर किया है। एक सप्ताह में कॉपियों को जांचक र 30 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित किया जाना है। दोनों कक्षाओं 5 एवं 8 हेतु प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 25 मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किए है।

शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को भिजवा रहे सूचना...................  
शासन के आदेशानुसार गोपनीयता भंग होने के कारण परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना मिली थी। जैसे ही स्थगित विषयों के पेपर के संबंध में परीक्षा की नई तारीख की सूचना मिली,सभी स्कूल शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अवगत कराया जा रहा है।
..............रालुसिंह सिंगार ,डीपीसी-झाबुआ।




Share To:

Post A Comment: