बड़वानी~जिला चिकित्सालय परिसर में पुरातात्विक माता मूर्ति की विधिवत स्थापना, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना~~


बड़वानी :- जागृत हिंदू मंच के तत्वावधान में बड़वानी जिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से उपेक्षित पड़ी पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक माता की मूर्ति को सम्मानपूर्वक नए स्थान पर स्थापित किया गया। यह मूर्ति उमराव सिंह प्राइवेट वार्ड के पास स्थित छोटे गार्डन में रखी हुई थी, जहां उचित व्यवस्था एवं नियमित पूजा-पाठ के अभाव में इसकी अवहेलना हो रही थी।
श्रद्धालुओं की भावना को ध्यान में रखते हुए जागृत हिंदू मंच के कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को विधिवत स्थानांतरित कर 16 पलंग वार्ड के सामने पीपल के पेड़ के नीचे अस्थाई रूप से स्थापित किया। स्थापना के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं चोला अभिषेक किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने भी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संदीप सोनाने, दीपक जैमन, विजय निकुम, राजेश राठौड़, मोनू गोले सहित अनेक धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। वहीं चोला अभिषेक एवं श्रृंगार रूद्र पंडित, यशवंत कूमावत एवं भगवती प्रसाद सोनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मिथुन यादव, कमल पारगीर, चंदन शर्मा पेंटर, नीरज शर्मा, रेयांश सोनी, संदीप सोनोने सहित अन्य श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
जागृत हिंदू मंच ने प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की माता मूर्ति के लिए स्थायी मंदिर अथवा चबूतरे का निर्माण कराया जाए, जिससे नियमित सेवा-पूजा एवं संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: