बड़वानी~ आमलिया पानी में नगरपालिका बड़वानी का ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध ग्रामीणों को रास्ते से हटाया गया~~

नगरपालिका,राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन पहुंचा~~
दरअसल बड़वानी राजस्व विभाग द्वारा नगरपालिया को ढाई एकड़ की ज़मीन ग्राम आमलिया पानी में कचरा प्रबन्धन के लिए उपलब्ध करवाई है। जिसका ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बगैर नगरपालिका द्वारा यहां ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है
जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा,ग्राम पंचायत का भवन भी यही बना है वही मांगलिक भवन भी बनना है ऐसे में ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं होना चाहिए। आज ग्रामीणों द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड का पुरजोर विरोध कर जमकर नारेबाजी कर रास्ता रोक खड़े हो गए वही प्रशासनिक अमला दल बल के साथ पहुंचा टी आई बलजीत सिंह बिसेन ने पुलिस जिप से अनाउंसमेंट कर लोगो को हटने अपील की गई । ग्रामीणों ने पुलिस जिप को रोकने का प्रयास किया पुलिस ने लोगों को रास्ते से हटाया । नगरपालिका एवं राजस्व टीम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का कार्य प्रारंभ किया।


Share To:

Post A Comment: