झाबुआ~आरटीई- जिले के लिए 1272 सीटों में से 768 ने किए थे~~

आवेदन,वंचित आज12 से 14 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन~~

आवेदन से वंचित बच्चों को दूसरे चरण में मिलेगा मौका~

झाबुआ। संजय जैन~~




नवीन शिक्षण सत्र.2023-2024 के लिए जिले के अशासकीय-निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ राज्य सरकार द्वारा शिक्षा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम याने आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में कमजोर आय और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन किया है। आवेदन करने वाले बच्चों में से पहले चरण में बचे बच्चों को तो दूसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही जिन बच्चों के अभिभावक किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे। वे आज 12 से 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और लेकिन उन्हें आज 12 से 15 अप्रैल तक दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। जिले के लिए इस साल 1272 सीटें 254 निजी स्कूलों की प्रारंभिक कक्षाओं के लिए आरक्षित की थी। इसके लिए 768 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे,उनमें से प्रथम चरण 588 सीटें आवंटित की जाकर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आवंटित सीट पर प्रवेश लेने की आज अंतिम तिथि है।। उसके बाद 13 अप्रैल से रिक्त सीट पोर्टल पर प्रदर्शित करने के साथ दूसरे चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

परिवर्तन किए गए..........................
निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम याने आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में कमजोर आय और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। पूर्व में पहले चरण के बाद दूसरे चरण में उन विद्यार्थियों को ही स्कूल आवंटित किए जाते थे, जिन्हें पहले चरण में स्कूलों का आवंटन नहीं किया गया है। पूर्व में पहले चरण के बाद दूसरे चरण में उन विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए जाते थे जिन्हें पहले चरण में स्कूलों का आवंटन नहीं किया है।

बच्चों को आवेदन की छूट ..............................
दूसरे चरण में अलग से आवेदन की अनुमति नहीं होती थी। इस बार पहले चरण में कम आवेदन आए हैं, इसलिए दूसरे चरण में नए आवेदन ऑनलाइन जमा करने के प्रक्रिया शुरू की है। इसके संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आदेश जारी कर आज 12 अप्रैल से यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में पहले चरण में कम आवेदन आए हैं। इसलिए छात्र हितों का ध्यान रखते हुए 2023-2024 के लिए द्वितीय चरण में ऐसे बच्चों को आवेदन की छूट दी जा रही है। जिन बच्चों द्वारा प्रथम चरण में आवेदन नहीं किया है। दूसरे चरण में आवेदन करने वाले बच्चों के अभिभावकों को चुने गए केंद्रों दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। पहले चरण में सीटों का आवंटन 29 मार्च को को कर दिया गया था, इसके बाद अब स्कूलों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में पहले चरण में कम आवेदन आए हैं। इसलिए छात्र हित का ध्यान रखते हुए सत्र 2023-24 द्वितीय चरण में ऐसे बच्चों को भी आवेदन करने की छूट दी जा रही है।

नए आवेदन के लिए प्रक्रिया .......................
पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन तथा त्रुटि सुधार आज 12 से 14 अप्रैल तक की जा सकेगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद आज 12 से 15 अप्रैल तक निर्धारित जन शिक्षा केंद्रों पर सत्यापनकर्ता अधिकारियों से सत्यापन कराया जाएगा। शेष प्रवेश प्रक्रिया दूसरे चरण की तारीखों के अनुसार पूर्ण करना होगी। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद पात्र बच्चों को प्रारंभिक कक्षाओं में प्रवेश देने के लिए पिछले महीने से प्रक्रिया चल रही है।

पहले चरण में आवेदन करने वाले को यह प्रक्रिया अपनाना होगी..........
 ऐसे आवेदक जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था, किंतु इस चरण में उन्हें कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ है अथवा प्रथम स्कूल के अतिरिक्त कोई अन्य चुना गया स्कूल आवंटित हुआ है। उसमें प्रवेश नहीं लिया है,ऐसे आवेदकों को अलग से आवेदन करने या सत्यापन करने की आवश्यकता नहीं है। पहले चरण में दर्ज आवेदकों द्वारा स्कूलों की च्वाइस को 17 से 19 अप्रैल तक अपडेट किया जाएगा। 21 अप्रैल को दूसरे चरण की ऑनलाइन लाटरी की जाएगी। जिस बच्चे को ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन हुआ है। वह 24 से 27 अप्रैल के बीच स्कूल में पहुंचकर प्रवेश लेगा। प्रवेश लेने के समय ही निजी स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन की रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से करना होगी।

आवेदन करने से वंचित समय अवधि में करें आवेदन.....................
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आरटीई के तहत पात्र वंचित बच्चों के लिए एक बार फिर से आवेदन की प्रक्रिया आज 12 अप्रैल से शुरू की जा रही है। किसी कारण से यदि पात्र बच्चों का आवेदन अभिभावक नहीं कर पाए हैं तो वे तय अवधि में निश्चित रूप से ऑनलाइन आवेदन के साथ दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।
............रालुसिंह सिंगार ,डीपीसी-झाबुआ।



 




Share To:

Post A Comment: