धार ~अवैध वसूली के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल  ~~

धार-बाग ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 बीते 16 मार्च को नगर की कल्याणी महिला को मकान के निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी देकर अवैध रूप से पैसे मांग कर जान से मार देने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को धरदबोचा। आरोपी बीते 27 दिनों से फरार था। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया। जहां से न्यायालय लारा उसे जेल भेज दिया गया है।
रूपए की मांग की थी
फरियादी कल्याणी महिला सुशीला पति स्वर्गीय रमेशचंद्र नानेडिया ने पुलिस थाने पर शिकायत की थी कि बाग निवासी राजेंद्र उर्फ राजा प्रजापत उसके निर्माणाधीन मकान को अवैध बताकर रुपए की मांग कर रहा है। आरोपी राजेंद्र ने पैसे नही देने की बात पर जान से मारने की धमकी भी दी है। जिस पर बाग पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ धारा 327, 506,427 में प्रकरण पंजीबद्ध किया था। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार सुबह आरोपी राजेंद्र को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूर्व में आरोपी के विरुद्ध गत 17 अक्टूबर को एसडीएम न्यायालय कुक्षी में छह माह के लिए 10 हजार रुपए का बाउंड ओवर भी हुआ था। बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गुरुवार को धारा 122 जा. फो. का इस्तगासा भी एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया।
आरोपी पुलिस की गुंडालिस्ट में सूचीबद्ध
आरोपी राजेंद्र प्रजापत पुलिस थाना बाग की गुंडा लिस्ट में सूचीबद्ध है। पूर्व में भी अवैध वसूली सहित शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट के मामले उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज है। फरारी के दौरान भी आरोपी राजेंद्र सोशल मीडिया में नगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक पार्टी के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर उन्हें बदनाम कर रहा था। जिस पर भाजपा नेता ने भी थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद से पुलिस ने सरगर्मी से आरोपी राजेंद्र की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Share To:

Post A Comment: