धार~कार्रवाई- 7 घंटे की सर्चिंग, होटल-ढाबों से जब्त की शराब ~~
आबकारी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में अवैध शराब परिवहन सहित निर्माण को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिसके तहत प्रथम चरण में विभाग के अधिकारी फोरलेन मार्गों पर स्थित होटल, ढाबों की सघन चैकिंग कर अवैध शराब को जप्त कर रहे है। साथ ही अवैध मदिरा विक्रय करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
लगातार हो रही कार्रवाई
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन व सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीपसांगर के मार्गदर्शन में कार्रवाई लगातार की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर ने बताया कि सभी सर्कल के अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन रात के समय होटल व ढाबों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाए, जिसकी सतत मॉनिटरिंग भी जिला कार्यालय पर की जा रही है। साथ ही समीप के जिलों से आने वाली अवैध शराब को लेकर भी कार्रवाई की जाए। इसी कडी में वृत्त सागौर, वृत्त धरमपुरी सहित वृत्त धार में अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
7 घंटे में दो टीमों ने की सर्चिंग
सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई के अनुसार व़ृत्त धार में ग्राम सीतापाट, पाड़ल्या व सुरजपुरा क्षेत्रÑा में दो टीमे बनाकर 7 घंटे सर्चिंग की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 5100 किलो ग्राम महुआ लहान, 2 टयूब में भरी हुई 100 लीटर हाथ भट्टी शराब को जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर 2 लाख 65 हजार रुपए की मदिरा सहित सामग्री को जप्त किया गया। दूसरी कार्रवाई वृत सागौर क्षेत्र में की गई। यहां पर माता टेकरी क्षेत्र में घरों से शराब बिक्री की जा रही थी। जिसके तहत माहुल पिता मदन के यहां से विदेशी मदिरा स्पिरिट 5 पेटी, विदेशी मदिरा 4 पेटी, प्लेन मदिरा 2 पेटी सहित दूसरे मकान से 250 लीटर हाथ भट्टी शराब को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत 77 हजार रुपए है। तीसरी कार्रवाई वृत्त धरमपुरी में की गई। खलघाट व धामनोद में होटल, ढाबों पर चैकिंग के दौरान 9 हजार रुपए कीमत की शराब मिली है। कार्यवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार जैन, सीएम मीणा, विभाग के उनि प्रज्ञा मालवीय, उनि राजकुमार शुक्ला, एसएस सिंगनाथ मौजूद रहे।


Post A Comment: