धार~परशुराम जन्मोत्सव-भगवान धारनाथ को अर्पित किया निमंत्रण पत्र~~
धार। परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा की जा रही तैयारियों की कड़ी में समाजजन द्वारा धारेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश को आमंत्रित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर जय परशुराम के जय घोश के साथ भगवान धारनाथ को भी निमंत्रण पत्र अर्पित किया। ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति एवं युवा संगठन द्वारा शहर में अलग-अलग टीमें बनाकर दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव के लिए पीले चावल देकर घर-घर जाकर आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 21 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 22 अप्रैल को रुद्राभिषेक व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान धारनाथ को आमंत्रित करने के लिए पंडित विश्वास पांडे, पंडित धर्मेंद्र जोशी, पंडित अशोक शास्त्री, ऋषि भार्गव, प्रवीण शर्मा, गोटू शुक्ला, सुनील त्रिवेदी, सुनील तिवारी, प्रेम रावल, अमित मंडलोई, कपिल तिवारी आदि उपस्थित थे। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रवीण उज्जैनकर ने दी।


Post A Comment: