धार~लोनिवि की संपत्ति को इमामबाड़ा से मुक्त कराने मांग~~

सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति ने सौंपा ज्ञापन~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार दोपहर के समय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेश नागर को सौंपा है। ज्ञापन के साथ सूचना के अधिकार में जमीन को लेकर मांगे दस्तावेजों की छायाप्रति तथा डिप्टी कलेक्टर का पत्र भी सौंपा है। दरअसल शहर में हटवाडा चौराहे के समीप इमामबाड़ा बना हुआ हैं, यहां पर एक समाज की और से प्रतिवर्ष ताजिया बनाने के साथ धार्मिक आस्था भी जुडी हुई हैं, इस संपत्ति को लेकर ही हिंदू संगठन ने विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा है।
समिति के संयोजक दीपक बिडकर, सह संयोजक सोनु गायकवाड ने ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग धार की हटवाडा, एमजी रोड पर मालिक व आधिपत्य की संपत्ति सहित भवन हैं, जिसे एक समाज की और से अकिल मोहम्मद द्वारा ताजिया रखने की अनुमति मांगे जाने पर तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर द्वारा कायर्पालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को पंद्रह दिनों के निर्धारित किराया लेकर ताजिया रखने की अनुमति 15 दिसंबर 1977 को प्रदान की थी, जिसके बाद से प्रतिवर्ष के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया। तब से आज तक उक्त भवन पर स्थाई रूप से कब्जा समाज के लोगों ने कर रखा हैं। इसे अविलंब अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग रखी गई है। साथ ही उक्त भवन को धार्मिक स्वरूप देने का षडयंत्र भी रचा जा रहा है। जिस प्रकार से दूसरी समाज को सन् 1977 में ताजिया रखने की अनुमति मिली थी, ठीक उसी प्रकार हिंदू समाज को भी धार्मिक आयोजन करने की अनुमति सशुल्क देने की मांग रखी गई है। वहीं यहां पर दिए जाने वाले गार्ड आॅफ आॅनर पर भी रोक लगाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से समिति की और से की गई है।
Share To:

Post A Comment: