झाबुआ~फरार वारंटी को मेघनगर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार~~
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के आदेश अनुसार स्थाई एवं फरार वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कल गुरुवार को मेघनगर पुलिस ने वर्ष 2011 से फरार वारंटी तुम सिंह पिता सुखिया भील निवासी नेगड़िया थाना कल्याणपुरा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वारंटी के विरुद्ध वर्ष 2007 में धारा 342, 336 ,337 भादवी का प्रकरण दर्ज हुआ था।
वर्ष 2011 से न्यायालय मैं उपस्थित नहीं हो रहा था.....
आरोपी वर्ष 2011 से न्यायालय मैं उपस्थित नहीं हो रहा था। जिस पर न्यायालय थांदला द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु ₹3000 का इनाम भी घोषित किया था। उक्त वारंटी को आज थाना मेघनगर के आरक्षक सूरत सिंह बघेल एवं बंटू सिंह नलवाया ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया ,जिसे न्यायालय में पेश किया गया ।


Post A Comment: