झाबुआ~प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आशा परमार बनी झाबुआ मुख्य नगरपालिका अधिकारी~~



झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने आदेश जारी कर अपने अधीनस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सहित सभी डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य का विभाजन किया। पिछले दिनों आई तबादला सूची के बाद झाबुआ जिले को तीन नए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मिले, जिन्होंने कल 12 अप्रैल को अपना अपना कार्यभार संभाल लिया है।  

प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आशा परमार बनी झाबुआ नगर पालिका सीएमओ.............
 प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आशा परमार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी झाबुआ का प्रभार दिया गया है। अब देखना है यह की इनकी कार्यशैली नगर के अतिक्रमणएस्वछताएतालाबो की हालात सुधारने, लीज धारकों द्वारा नपा की दुकानों को बेचना और उसका नामांतरण भी हो जाना ,नियम विरुद्ध बाजार ठेका तय कर देना,बिना अनुमति तलघरों के निर्माण, गुम हुआ कांजी हाउस और मुख्यतः कार्यालय के कर्मचारियों की कार्यशैली पर किस तरह से अंकुश लगा पाती है। झाबुआ की जनता को इनसे काफी उम्मीदे भी है,देखते है नगर की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है।
Share To:

Post A Comment: