धार~मुश्किल में मुहिम- मुरादपुरा में मुर्गी दुकानों पर कार्रवाई में जनप्रतिनिधियों का रोड़ा~~
स्वच्छता अभियान के तहत खुली सड़कों के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी~~
शहर में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ और खुली सड़क के लिए अतिक्रमण हटाओं मुहिम चलाई जा रही है। बीते दो-तीन दिनों से बदस्तुर जारी मुहिम में शुक्रवार को मुरादपुरा के अंदर मुश्किलें आ गई है। दरअसल इस क्षेत्र के मुर्गी मार्केट में बगैर लाईसेंस व्यापार करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई में जनप्रतिनिधी रोड़ा बन गए है। इस क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग शाखा प्रभारी अरविंद डोड को पार्षद व नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी व पूर्व पार्षद शकील खान के विरोध का सामना करना पड़ा। जनप्रतिनिधि बगैर नोटिस सीधे कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। वहीं निकाय कर्मियों का कहना था कि बीते एक वर्ष से कई मर्तबा नोटिस जारी किए जा चुके है। इस दौरान बहसबाजी हुई। अंत में जनप्रतिनिधियों के विरोध को देखते हुए निकाय का अमला लौट गया है। अब पुन: नोटिस जारी किए जाएंगे और मियादी नोटिस के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
ेबस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण
ेशुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की मुहिम मोहन टॉकिज से पुरानी नगरपालिका तक चलाई गई। इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र से लेकर मुरादपुरा पहुंचने तक कहीं भी किसी दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। मुरादपुरा में विरोध हुआ है। नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने इस मामले को लेकर कहा कि लंबे समय से हमें शिकायत प्राप्त हो रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से मांस की बिक्री की जा रही है। जब हमारी टीम शिकायत का निराकरण करने पहुंची तो कुछ जनप्रतिनिधियों ने कार्य में बाधा उत्पन्न की है। हम उन्हें बुलाकर बात करेंगे।
आगे पाट पीछे सपाट की स्थिति
स्वच्छता सर्वेक्षण व अभियान को सार्थक बनाने के लिए शहर के नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। बगैर इनके सहयोग और जागरूकता के शहर को स्वच्छ और सुंदर नहीं रखा जा सकता है। दरअसल बीते तीन दिनों में देवीजी मंदिर प्रांगण व पाटीदार तिराहे पर बेतरतीब फैलाव और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई थी। आगे पाट पीछे सपाट वाली स्थिति दिखाई दी। अमले की कार्रवाई के बाद सड़क मार्ग पर फिर से वहीं हालात बन रहे है।


Post A Comment: