धार~मुंह में रॉकेट फटने से सैन्यकर्मी की मौत~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 जम्मू कश्मीर में पदस्थ एक सैनिक द्वारा विवाह समारोह में मुंह में रॉकेट जलाने की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गई। पटाखा रॉकेट आग लगते ही अचानक फट गया। इससे 33 वर्षीय सैनिक निर्भयसिंह प्रतापसिंह सिंघार का चेहरा बुरी तरह जल गया। सैन्यकर्मी सरदारपुर तहसील के ग्राम जलौखियां में अपने रिश्तेदार मोहन बिलवाल के घर विवाह समारोह में शामिल होने दो दिन की छुट्टी लेकर आया था। शादी समारोह के बाने के दौरान दोस्त की जिद पर सैनिक ने मुंह में रॉकेट रखकर जलाने की कोशिश की। इस दौरान हादसा हो गया। घटना सोमवार की है। सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।
गार्ड आॅफ आॅनर दिया
सैन्यकर्मी की मौत के बाद महू से भारतीय सेना के अधिकारी भी गांव पहुंचे। मंगलवार को पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। सैन्य प्रोटोकॉल के तहत मृत जवान को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। सेना के वाहन में फौजी का शव रखकर गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: