धार~बोरिंग मशीन वालों के साथ हुई लूट का पर्दाफाश~~
2 गिरफ्तार 2 की तलाश जारी, 85 हजार का मश्रुका जब्त~~
करीब दो माह पूर्व बाग क्षेत्र के ग्राम घोटियादेव में बोरिंग मशीन वालों के साथ अज्ञात बदमाश करीब 1 लाख 20 हजार व दो मोबाईल लूट कर ले गए थे। इस मामले में बाग थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया था। एसपी मनोजसिंह के निर्देश पर एसडीओपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग रणजीतसिंह बघेल ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
थाना प्रभारी श्री बघेल को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील पिता बारम ग्राम हासलबड़ ने बाग क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कबूल किया कि अपने अन्य साथी दीपक पिता सुमल भील निवासी ग्राम घोटियादेव, नरभु उर्फ नरबत पिता जहरसिंह भील निवासी ग्राम घोटियादेव एवं जगदीश उर्फ जगदीया पिता विजयसिंह जाति भील निवासी ग्राम बड़कच्छ के साथ मिलकर बोरिंग मशीन वालों को लूटा था। इसक बाद जगदीश को गिरफ्तार किया गया। सुनील से 1 मोबाईल व 30 हजार व जगदीश से 30 हजार नकद जब्त किए है। इनके दो साथी दीपक और नरभु अभी फरार है। इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक गिलदारसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक भावसिंह, आरक्षक शहादर, दुर्गेश एवं सायबर सैल धार के आरक्षक सर्वेशसिंह, प्रशांत का योगदान रहा।


Post A Comment: