धार~संस्था केसरी का अनूठा संकल्प....
51 मंदिरों में शुभांक 51 के साथ पूजा-प्रसाद चढ़ाया ~~
श्री हनुमान जन्मोत्सव धार शहर के साथ पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर सुंदरकांड एवं भंडारे होते हुए तो कई जगहों पर देखे होंगे, लेकिन संस्था केसरी के युवाओं ने हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही अनूठे तरीके से मनाने का संकल्प लिया था। प्रात: 5.30 बजे तिरुपति नगर स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन आरती करने के पश्चात अलग-अलग 51 मंदिर जाकर 51 किलो प्रसादी, 51 माला एवं 51 दीप प्रज्ज्वलित कर जय श्री राम के जयकारे के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। आखिरी में दोपहर 12 बजे नगर पालिका प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद यह संकल्प पूर्ण हुआ। इन सभी मंदिरों पर संस्था केसरी द्वारा पूर्व में चोला चढ़ाया जा चुका हैं। संस्था केसरी पिछले 1 वर्ष से ज्यादा समय से प्रति शनिवार अखंड रूप से शहर के अलग-अलग मंदिरों पर चोला चढ़ाकर, पूजन-अर्चन, आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करती आ रही हैं। अभी तक संस्था केसरी द्वारा 57 मंदिरों में चोले चढ़ाए जा चुके हैं।


Post A Comment: