धार~गृह मंत्रालय आदेश- 30 दिन में कुएं-बावड़ियों से हटाए अतिक्रमण, करें सुरक्षित~~
नगरपालिका धार ने 65 कुएं-बावड़ियों की सूची बनाई, कई स्थानों पर कुओं पर बने है मकान-दुकान
11 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी~~
नपा की अपील अतिक्रमित किए गए कुओं की जानकारी दें~~
राज्य गृह मंत्रालय ने जिले के कलेक्टर और समस्त निकायों को खुले बोरवेल, कुएं-बावड़ियों को सुरक्षित करने के आदेश जारी किए है। इसके तहत जल संसाधनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी आदेशित किया गया है। गृह मंत्रालय का पत्र आने के बाद धार नगरपालिका ने करीब 65 कुएं-बावड़ियों की सूची बनाई है। इसमें 25 के लगभग निजी संपत्तियों में दर्ज है। सर्वे करके अतिक्रमण की जानकारी जुटाने के पश्चात करीब 11 लोगों को नोटिस जारी किए गए है। यह कार्रवाई निर्णय रामनवमीं पर्व पर इंदौर में बावड़ी के ऊपर अतिक्रमण करके बनाई गई छत के धंसने स 35 लोगों की मौत के बाद लिया गया है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य घटना की पुनर्रावृत्ति ना होना बताया जा रहा है।
30 दिन में हो कार्रवाई
4 अप्रैल को यह पत्र जारी किया गया है। पत्र मिलते ही धार नगरपालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला के निर्देश पर नपा के अमले ने करीब 11 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है जहां पर बावड़ियों-कुएं पर अतिक्रमण की स्थिति पाई गई है। ऐसे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए है। गृह मंत्रालय ने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि 30 दिन में चिह्नांकन के साथ कार्रवाई पूर्ण की जाए। नोटिस को हलके में लेने वालों के लिए जानकारी वर्द्धक बात है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एसडीएम करवाएंगे। नपा सिर्फ उन्हें नोटिस के पश्चात अतिक्रमण ना हटाए जाने की जानकारी देगी।
नेतागिरी नहीं होना चाहिए
शुक्रवार को नगरपालिका ने शहर के 11 लोगों को नोटिस जारी किए है। इनमें से कुछ लोगों ने जीवित कुओं को जीवित तो रहने दिया है, किंतु उसे आधे से अधिक पाटकर कमरे बना लिए है। वहीं कुछ लोगों ने मकान-दुकान बना लिए है। इस मर्तबा कार्रवाई रोकने में नेतागिरी भी आड़े आने की उम्मीद नहीं है। दरअसल इंदौर में बावड़ी के ऊपर छत बनाने की कार्रवाई के बाद पालिका की कार्रवाई को स्थानीय नेता द्वारा दबाव बनाकर रूकवाया गया था। जिसकी परिणिती में यह घटना हुई। हालांकि इंदौर के मामले में पुलिस ने इतने बड़े घटनाक्रम के बाद नेता पर भी गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद संभावना है कि धार में भी कोई भी नेता जल संसाधन के अतिक्रमण को बचाने के लिए आगे नहीं आएगा।
जालियां लगेगी, फेंसिंग होगी
नगरपालिका के एई संजय मराठे ने बताया कि 65 स्थानों पर 40 के लगभग सरकारी कुएं-बावड़ियां है। कुओं पर बहुत से स्थानां पर जालियां नहीं है वहां जालियां लगाई जाएगी। इस तरह की सभी लोकेशन चिह्नित कर ली है। वहीं बावड़ियों के आसपास ऊंचाई वाले पोल लगाकर चौतरफा फेंसिंग की जाएगी। प्रवेश के लिए एक छोटा गेट बनाया जाएगा। सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में इन जल संसाधनों के ऊपर अवैध निर्माण, अतिक्रमण की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि श्री मराठे मल्लिकार्जुन मंदिर के पीछे स्थित बावड़ी के ऊपर बने निर्माण को लेकर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कोर्ट में मामला प्रचलित होने का हवाला दिया।
यह है चिह्नित स्थान
वार्ड 1धोली बावडी, सलक्यिा बावड़ी, वार्ड 1 बुंदेला जी का बगीचा मकवाना भेरूजी मंदिर बावड़ी, वार्ड 1 राजपूत मोहल्ला कुआं, वार्ड 1 पंचायती कुआं, वार्ड 1 माता बाखल कुआं, वार्ड 2 पानी वाली बावड़ी, वार्ड 2 बंदीछोड़ बाबा मंदिर कुआं, वार्ड 2 मुनीम जी की बावड़ी, वार्ड 2 रामकृष्ण नगर कुआं, वार्ड 2 रतलाम रोड बावड़ी, वार्ड 3 परदेशी मोहल्ला कुआं, वार्ड 3 बबलु सेन के मकान के पास कुआं, वार्ड 4 बड़ा कुआं, वार्ड 6 आंगनवाड़ी के पास कुआं, वार्ड 6 संजय नगर कुआं, वार्ड 9 मगजपुरा कुआं, वार्ड 10 सिद्धनाथ मंदिर कुआं, वार्ड 10 महाजन हॉस्पिटल के पीछे कुआं, वार्ड 10 जिनवेल कुआं, वार्ड 10उदयरंजन कुआं, वार्ड 10लालबाग बगीचा बावड़ी, वार्ड 11नागचंद्रेश्वर महादेव बावड़ी, वार्ड 12भोज हॉस्पिटल परिसर कुआं, वार्ड 12बोरासी मोहल्ला कुआं, वार्ड 13 कुम्हार गड्ढा कुआं, वार्ड 13राम नगर कुआं, वार्ड 12 जानकी नगर बावड़ी, वार्ड 12 सिटी पुलिस लाईन कुआं, वार्ड 14 इंदिरा कॉलोनी कुआं, वार्ड 14 डायमंड पार्क कॉलोनी बावड़ी, वार्ड 15धानमंडी हनुमान मंदिर के पीछे कुआं, वार्ड 17 धानमंडी शिवाजी मार्ग कुआं यहां पर कुएं पर मकान बना लिया गया है। वार्ड 19 शनि मंदिर के पीछे कुआं, वार्ड 20 सोमेश्वर महरदेव मंदिर कुआं, वार्ड 20 बावीसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला कुआं, वार्ड 20 मोतीपुरा कुआं, वार्ड 25 पौचौपाटी हनुमान मंदिर कुआं, वार्ड 29 मुक्तिधाम कुआं, वार्ड 25 काका का कुआं, वार्ड 28 खारीबावड़ी चौराहा कुआं, वार्ड 28 जेवे भऊ का कुआं, वार्ड 29 धारेश्वर मंदिर परिसर कुआं, वार्ड 29 कालिका माता मंदिर के तालाब के पास 2 कुएं, वार्ड 29मलुिसया बावड़ी, वार्ड 29 झिरन्या बावड़ी, वार्ड 29 केवड़ीकुंड महादेव मंदिर कुआ, वार्ड 29 गटार बावड़ी अनाज मंडी, वार्ड 22 डोल कुआं, वार्ड 29 मंडी परिसर बावड़ी, वार्ड 29 बटुक भैरव मंदिर कुआं, वार्ड 27 भोजशाला कमालुद्दीन चिश्ती अकल कुईया बावड़ी, वार्ड 27 फुटा कुआं, वार्ड 27रैदास मार्ग कुआं, वार्ड 14 इंदिरा कॉलोनी कुआं, वार्ड 25 खेड़ापति अखाड़ा परिसर बावड़ी, वार्ड 25 शिव मंदिर नालछा दरवाजा बावड़ी, वार्ड 28 विक्रम नगर कुआं, वार्ड 28 विक्रम नगर बावड़ी, वार्ड 29 मंडी परिसर बावड़ी, वार्ड 29 भूत बावड़ी, हटीला हनुमान बावड़ी को जालियां लगाने, अतिक्रमण हटाने और सूचना चिह्न लगाने के लिए चिह्नित किया है।


Post A Comment: