धार~क्रिकेट के आॅनलाईन सट्टे का बुकी धराया, 22 लाख का मश्रुका जब्त~~
सायबर अपराध शाखा और कुक्षी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नगद मिले 20 हजार~~
। राजगढ़ का सटोरिया कुक्षी के सुसारी में किराये का मकान लेकर आईपीएल क्रिकेट लिग में आॅनलाईन सट्टा ले रहा था। इस मामले की सूचना सायबर अपराध शाखा क मिली। जिसके बाद एसपी मनोजसिंह को पूरा मामला बताया गया और कुक्षी पुलिस की मदद से आरोपी दिनेश सिसौदिया निवासी राजगढ़ को सुसारी से सट्टा लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार 350 रुपए नकदी, सट्टा उपकरण, लेपटॉप, 13 मोबाईल, 1 कार सहित 22 लाख का मश्रुका बरामद किया है। आरोपी से जप्त मोबाईल की जांच सायबर सेल टीम द्वारा कर जा रही है, जिससे और भी कई सटोरियों के नाम मिलने की पूर्ण संभावना है।
आना-जाना करता था
आॅनलाईन सट्टा लेते हुए धराए दिनेश सिसौदिया निवासी पटेल मार्ग राजगढ़ पर वर्ष 2021 में जुएं का एक मामला दर्ज है। राजगढ़ पुलिस की निगाह में आने के बाद दिनेश ने सुसारी में दीपक पिता हीरालाल पटेल के मकान को किराये पर ले लिया था। राजगढ़ से अपनी हुंडई कार से सट्टा लेने के लिए आता था। पुलिस को रविवार को मुखरिब से सूचना मिली थी चैन्नई सुपर किंग व कोलकत्ता नाईट राईडर टीमों के बीच होने वाले मैच का सट्टा लेने के लिए राजगढ़ से कार से आरोपी दिनेश सुसारी पहुंचेगा। इसके बाद पुलिस ने निगाह रखी। सुसारी पहुंचने के बाद दिनेश जब अपने कारोबार में व्यस्त हो गया। इस दौरान दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। थाना कुक्षी पुलिस द्वारा आरोपी दिनेश के विरू़द्ध धारा 4 ए पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 व 66सी सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 में प्रकरण दर्ज किया है।
इन्होंने किया गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार करने में सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक धीरज सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक भेरूसिंह देवड़ा, रामसिंह गौर, अनीता, प्रधान आरक्षक गुलसिंह, राजेश, आरक्षक बलराम, सर्वेश, प्रशांत, संग्राम, रिंकू, थाना प्रभारी कुक्षी बृजेश मालवीय, उपनिरीक्षक विजय वास्कले, सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान की भूमिका रही। महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post A Comment: