धार~रतिजगा- 600 पुलिसकर्मियों के बल ने रातभर की सर्चिंग, 450 गुंड-बदमाशों को किया चैक~~

गश्त के दौरान 194 स्थाई-गिरफ्तारी वारंट तामिल, 2 इनामी बदमाश धराए~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 रविवार रात को एसपी मनोजसिंह के निर्देश पर पुलिस का रतिजगा था। जिसमें 600 करीब पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के दौरान निगरानीशुदा बदमाश, लिस्टेड गुंडे-बदमाशों को चैक किया। इस दौरान कई लोग घरों में सोते हुए मिले। जिन्हें चैक करके अपराधों से दूर रहने की हिदायत दी गई। इस दौरान रात्रि में सड़क से गुजरते वाहनों को भी चैक किया गया। रात 10 बजे से अलसुबह 5 बजे तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 450 के लगभग बदमाशों को उनके ठिकानों पर चैक किया।
इनामी बदमाश भी धराए
गश्त के दौरान 10 राजपत्रित अधिकारियों के साथ 600 का पुलिस बल सड़कों पर गश्त करना दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस को सफलता भी मिली है। 12 हजार रुपए के इनाम घोषित दो बदमाश जिसमें 10 हजार के इनामी राजूसिंह पिता रेव सिंह अलावा 35 वर्ष निवासी काकड़वा थाना टांडा व 2 हजार के इनामी मुकेश पिता इडला सोलंकी 20 साल निवासी ग्राम अंजदा थाना नानपुर जिला आलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया है।  
194 स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामिल
पुलिस को कॉम्बिंग गश्त के दौरान वारंट तामिल कराने में सफलता मिली है। जो लोग दिन के उजाले में वारंट तामिली के नहीं दिखाई देते थे। वह रतिजगा के दौरान पुलिस को घरों में मिल गए। गश्त के दौरान करीब 101 स्थाई गिरफ्तारी वारंटी व 93 गिरफ्तारी वारंटी के वारंट तामिल कराए गए है। जिले की कॉम्बिंग गश्त मं 56 आबकारी के प्रकरण भी बनाए गए है। वहीं 13 अवैध हथियारबाज भी मिले है, जिनके ऊपर प्रकरण दर्ज किया गया है।
Share To:

Post A Comment: