धार~अवैध शराब पर प्रहार- 15 लाख का महुआ लहान, 5 लाख की कच्ची शराब उपकरण जब्त~~
सुबह 5 से 9 बजे तक अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम ठियों पर छापे, 8 प्रकरण दर्ज~~
धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।
जहरीली ताड़ी पीने से तीन लोगों की मौत के बाद एसपी मनोजसिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। रविवार को धामनोद पुलिस ने सुबह 5 बजे से 9 बजे तक अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम ठिये बुटीनाले सहित अन्य स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान मांडू पुलिस सहित डीआइपी लाईन से करीब 40 अधिकारियों की टीम मौजूद रही। एएपी देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में एसडीओपी राहुल खरे के नेतृत्व में धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने करीब 500 बल्क लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण कुल कीमत 5 लाख जब्त किए है। इस दौरान 34(2) आबकारी अधिनियम में कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। 7 आरोपी झाड़ियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
12 स्थाई गिरफ्तारी वारंटी धराए
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस की अलग-अलग टीमें एसडीओपी राहुल खरे द्वारा बनाई गई थी। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। इसके बेहतर नतीजे आए। जहां अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान 150ड्रम महुआ लहान कीमत करीब 15 लाख बरामद किया गया और उसे मौके पर नष्ट भी किया गया। वहीं बीते दो वर्ष से लापता 1 बालिका को पुलिस टीम ने दस्तयाब भी कर लिया है। पुलिस टीम को स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ने में सफलता मिली है। करीब 12 वारंटी धराए है। अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक घने क्षेत्र में चैकिंग की। इस दौरान मौके से दिनेश वसुनिया निवासी सुंद्रेल रोड बुटीनाला को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई में यह थे शामिल
कॉम्बिंग गश्त में उपनिरीक्षक सुशील यदुवंशी, नारायण रावल, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश क्षीरसागर, संजय मिक्षा, अंतरसिंह रावत, शेरु कुमार आदि शामिल थे।


Post A Comment: