धार~पीएम आवास योजना- सरदारपुर में सबसे ज्यादा गृह प्रवेश, दूसरे नंबर पर बदनावर ~~
तोरनोद में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश~~
मुख्य अतिथि मंत्री दत्तीगांव ने कहा- जो छूट गए हैं वह निराश ना हो अगली सूची में उनका भी नाम आएगा~~
ग्राम तोरनोद हाईस्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से पीएम आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित आवासों में हितग्राहियों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औद्योगिक नीति एवं निवेश राज्यमंत्री राजवर्द्धनसिंह दत्तीगांव थे। उन्होंने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी की बात है कि ऐसे जिले जहां पर 1 लाख से अधिक पीएम आवास योजनांतर्गत गरीबों के पक्के आवास बन गए है उन जिलों में धार जिले का नाम भी शामिल हो गया है। जिले में अब तक 1 लाख आवास बना दिए गए हैै। एक-एक गरीब का मकान पक्का ना हो जाए तब तक यह अभियान चलता रहेगा। मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि जिन लोगों को पीएम आवास योजना में अभी तक लाभ नहीं मिला है। आगामी सूचियों में उनका नाम भी शामिल रहेगा। इस दौरान मंत्री दत्तीगांव ने ग्राम तोरनोद में सांकेतिक रूप से तीन हितग्राहियों रमाबाई पति मुन्नालाल, श्यामुबाई पति गणेश तथा मधुबाई पति राजेश का गृह प्रवेश करवाया।
पीएम का संबोधन लाईव दिखाया
धार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस दौरान रीवा में आयोजित पीएम के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी ने देखा। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण मौजूद थे।
बहनें लाड़ली बहना योजना का लाभ लें- विधायक
कार्यक्रम को विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने संबोधित करते हुए महिला हितग्राहियों से कहा कि पीएम आज वर्चुअल हमारे बीच मौजूद है। आज का दिन खुशियों भरा है। पीएम श्री मोदी ने प्रदेश में कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। आज जिले में लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं आगे आ रही है। जिन्होंने अभी तक फार्म नहीं भरा है वह सभी बहनें फार्म भरे। उन्हें योजना में 1 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा। जिपं अध्यक्ष श्री मेड़ा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र-राज्य की सरकारें जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है। सभी लोग पात्रता के आधार पर योजनाओं से जुड़े और लाभ उठाएं।
बॉक्स-1
14694 हितग्राहियों का हुआ गृह प्रवेश
ेजिले में सोमवार को करीब 14694 हितग्राहियों का अपने पक्के आवास में गृह प्रवेश हुआ। इसमें सरदारपुर जनपद में सबसे ज्यादा 2943 पीएम ग्रामीण आवासों में गृह प्रवेश हुआ। दूसरे नंबर पर 1810 के आंकड़े के साथ बदनावर रहा। इसी तरह बाग में 817, डही में 952, धार में 294, धमर्पुरी में 1151, गंधवानी में 1060, कुक्षी में 506, मनावर में 1026, नालछा में 1092, निसरपुर में 370, तिरला में 1078 तथा जनपद पंचायत उमरबन में 1595 आवास शामिल है।


Post A Comment: