धार~शहीद दिवस पर मानव सेवा का महा अभियान, अंग-देह-रक्त-नेत्रदान का लेंगे संकल्प ~~

23 मार्च को धार मानव कल्याण सेवा समिति के बैनर तले होगा आयोजन, दान के संकल्प पत्र भी भरेंगे ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान की तिथि 23 मार्च को धार में मानव सेवा का महा अभियान होगा। इस दिन मानव सेवा के संकल्प को लेकर वृहद स्तर पर रक्तदान से लेकर नेत्रदान, देह दान, अंग दान का संकल्प लिया जाएगा और दान के इच्छुक लोगों से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इस अभियान को लेकर धार मानव कल्याण सेवा समिति ने सुव्यवस्थित अभियान के लिए कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें शहर के प्रबुद्धजनों को दायित्व सौंपा गया है। अभियान को लेकर शनिवार को बावीसा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्य और रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस बैठक में धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अखाड़ों और स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।  
अभियान की कल्पना करने वालों का साधुवाद-बसु
बैठक को सामाजिक कार्यकर्ता आशीष बसु ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाअभियान एक प्रेरणास्पद आयोजन है, इसकी कल्पना जिन्होंने भी की है वे सभी साधुवाद के पात्र है। धार की पहचान अपनी आक्रामकता की वजह से पूरे देश और दुनिया में है। इसी प्रकार मानव सेवा के क्षेत्र में भी अपने शहर की एक अलग ही पहचान बने इसके लिए सभी का एक विचार, एक उद्देश्य और साथ-साथ चलना होगा। कल्पना करना आसान है, परंतु उसकी योजना बनाना और उस योजना का क्रियान्वयन करना महत्वपूर्ण हैं। उसके लिए सभी को नि:स्वार्थ बुद्धि से कर्म करना होगा, तभी यह ईश्वरी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा। 
एक विचार पर संपूर्ण शहर जुटे 
समिति संरक्षक धर्मेन्द्र जोशी, संयोजक हीरा मौर्य ने बताया कि महाअभियान में शहर के सभी छोटे बड़े सामाजिक, धार्मिक संगठन, संस्थाएं, स्पोर्ट्स क्लब, अखाड़ों के सामूहिक प्रयास से महा रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान और देहदान शिविर 23 मार्च को आयोजित होगा। इसका उद्देश्य किसी एक विचार को लेकर सारा शहर सामूहिक प्रयास करके एक सकारात्मक, सेवा कार्य करने का है। इससे हमारे धार शहर का नाम मानव सेवा के लिए जाना जाए। सभी संगठन अपने उद्देश्यों को लेकर काम करते है। मानव कल्याण के निमित्त सामूहिक रूप से यह कार्य किया जाएगा। यह अभियान बलिदान दिवस पर क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए साकार किया जाएगा।   
यह भी थे मौजूद 
बैठक में महाअभियान की रूपरेखा को लेकर चर्चा में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनिल वर्मा, जांच विशेषज्ञ डॉ सौरभ बौरासी ने नेत्रदान, रक्तदान और अंगदान की आवश्यकता, तकनीकी जानकारी और सावधानियों पर प्रकाश डाला।  
इन्हें मिली जिम्मेदारी 
महाअभियान को लेकर नवगठित समिति में हीरा मौर्य, इंदर पटेल (देदला), 
विजय गवली, बंटी डोड, धर्मेन्द्र जोशी, मिलन पाल, अंशुल शर्मा, दीपक बिड़कर, डॉ दीपक नाहर, हेमंत देवड़ा, श्रीमती भारती कराले, नीतेश अग्रवाल, दीपेन्द्र ठाकुर, देवकरण जाट, साकेत अग्रवाल, पंकज जाधव, पत्रकार राजेश शर्मा को पद दायित्व सौंपा गया है।
Share To:

Post A Comment: