धार~बाने में चली गोली, 3 महिलाओं 1 बच्ची को लगे छर्रे ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 बीती शनिवार रात को सरदारपुर थाने के दसई चौकी अंतर्गत ग्राम बामनखेड़ी में एक शादी के बाने में हर्षफायर के दौरान बंदूक से निकली गोली से 4 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं, 1 युवती और 1 नन्हीं बच्ची शामिल है। सभी घायलों को सरदारपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। इसमें बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले जांच कर रही है। 
दो फायर हुए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार बामनखेड़ी में लक्ष्यदीप मारू के यहां शादी का बाना निकल रहा था। इस शादी में रूपेश पिता समरथ मारू भी अपनी पिता की लाईसेंसी दो नाली बंदूक को लेकर शामिल हुआ था। नाचने के दौरान रूपेश बंदूक से हर्ष फायर कर रहा था। 1 गोली ऊपर चलाने के बाद दूसरी गोली जमीन पर चल गई। जिससे उड़े छर्रे आसपास मौजूद महिलाओं व बच्ची को लगे है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल महिलाओं की हालत ठीक है, लेकिन उनके छर्रे नहीं निकाले जा सके है। घायलों में सपना पति दिनेश निवासी भोपावर, नंदी बाई पति नंदराम, भारती पिता हेमेंद्र मारू, दीशा पिता अनिल मारू निवासी बामनखेड़ी शामिल है
Share To:

Post A Comment: