राजोद~नगर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया~~
राजोद ~ नगर में महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया गया। नगर के शिवालयों में लगा भक्तों का तांता,ॐ नमः शिवाय की नगर में रही गूंज, नगर के शिव मंदिरों में सुबह से ही देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा, वही सुबह से ही श्रद्धालू भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने में जुट गए थे। ॐ कारेश्वर महादेव मंदिर रानीखेड़ी पर पंडित सुरेंद्र जोशी, जयंत जोशी (मलय गुरु) धार के द्वारा शिव अभिषेक एवं महा आरती की गई।
नगर के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर,श्री पूर्णेश्वर महादेव मंदिर, रामोला महादेव मंदिर ,बस स्टैंड स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर, श्री दुमालेश्वर महादेव मंदिर, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर मेंआकर्षक विद्युत सज्जा की गई ,
विशेष पूजन व आरती कर मंदिरों में फरियाली खिचड़ी, दूध की ठंडाई व प्रसाद वितरण किया गया।


Post A Comment: