धार~व्यापारी को घायल करके 60 हजार लूटे~~

धार- ( डाॅ. अशोक शास्त्री )

 जीराबाद क्षेत्र में शनिवार के साप्ताहिक हाट में मनावर के व्यापारी के साथ लूट की वारदात हो गई है। घटना करीब साढ़े 7 बजे के दरम्यिान की है। मनावर के किराना व्यापारी मुस्तफा पिता नजमुद्दीन बोहरा  हाट-बाजार के बाद जीराबाद बस स्टैंड पहुंचे थे। इस दौरान दो बदमाशों ने धारदार हथियार से वार करके पैसों से भरा बेग लूट लिया। अचानक हुई इस घटना से बस स्टैंड पर भगदड़ हो गई। कुछ लोग घायल व्यापारी को लेकर अस्पताल गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। जीराबाद चौकी प्रभारी नारायण कटारे ने घटनाक्रम समझने के बाद बदमाशों की तलाश के लिए जवान रवाना किए है। 24 घंटे बाद भी इस मामले में बदमाशों की जानकारी नहीं लग पाई है। व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। करीब 60 हजार की लूट हुई है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी साप्ताहिक हाट में आने वाले व्यापारियों के साथ इस तरह की वारदातें हो चुकी है।

Share To:

Post A Comment: