धार~स्वास्थ्य सुविधा-10 करोड़ के खर्च से सरदारपुर में बनेगा नवीन सिविल अस्पताल  ~~

मंत्री-विधायक ने किया भूमिपूजन, विधायक ग्रेवाल ने कहा कांग्रेस सरकार में अस्पताल उन्नयन का प्रस्ताव हुआ था पास ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

हमारा सरदारपुर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर को सिविल अस्पताल में उन्नयन करने की मांग हमेशा जनता द्वारा की जाती रही है जिसके लिए मेरे द्वारा सदैव प्रयास किए गए और 16 जनवरी 2020 को कांग्रेस सरकार के समय सरदारपुर के 30 बिस्तरीय अस्पताल का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित किया गया। सिविल अस्पताल सरदारपुर के लिए महत्वपूर्ण सौगात है यह बात क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरदारपुर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के 10 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन भवन निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर कही गई। भूमिपूजन प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, नपं अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र गर्ग, धर्मेन्द्र मंडलोई आदि जनप्रतिनिधियों ने किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अतिथियों का पुष्पमालाओ से स्वागत किया। इस दौरान बीएमओ डॉ नितीन जोशी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एमएल जैन, बीपीएम राजू गड़रिया, मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, जमना भूरिया, पार्षद रोमा मंडलोई, प्रथम गर्ग, निरज कटारे, रामप्रसाद मावी, दिनेश ताड़,  परवेज लोधी, नरेन्द्र पारगी, अंबर गर्ग, अंसार खान, नीलेश ठाकुर, रंजीत चौहान, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 

Share To:

Post A Comment: