धार~धारेश्वर दर्शन-शिश नवाने-जल चढ़ाने के लिए मंदिर प्रांगण में लगी कतारें~~

लघु रुद्राभिषेक हुआ, 151 क्विंटल रबड़ी प्रसाद का किया वितरण ~~

शहर में दिनभर शिव मंदिरों में पूजा-अर्चन, जगह-जगह प्रसादी का हुआ वितरण ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 राजा भोज द्वारा स्थापित धार के अधिपति भगवान धारनाथ के दर्शन करने के लिए शनिवार महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रात: से ही पूजन-दर्शन का सिलसिला शुरु हो गया था। सायं तक मंदिर में कतारे लगी रही। विशेषकर महिलाएं और बालिकाएं धारेश्वर महादेव का शिश नवाने, जल चढ़ाने के लिए पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ अपनी बारी का इंतजार करती रही। प्रात: लघु रुद्राभिषेक के साथ भगवान की पूजा-अर्चना शुरु हुई थी। धारेश्वर आरती मंडल द्वारा 151 क्विंटल रबड़ी और 3 क्विंटल केले का प्रसाद का भोग बागा को लगाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।   
आज होगा उत्सव का समापन 
धारेश्वर मंदिर में पिछले 4 दिनों से शिवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें भगवान की हल्दी, मेहंदी की रस्म सहित विवाह संस्कार के तहत कई आयोजन किए गए। शुक्रवार को भगवान की बारात निकली। शिवरात्रि पर पूजन हुआ और 19 फरवरी को देव प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इससे महोत्सव का समापन हो जाएगा।  
नित्यानंद आश्रम में भी हुए आयोजन
धार के श्री नित्यानंद आश्रम में भी शिवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस आश्रम के प्रमुख पर्व में शिवरात्रि पर्व भी शामिल है। ऐसे में यहां पर हजारों भक्त दर्शनार्थ और पूजन करने के लिए पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक यहां भी भक्तों की आवाजाही का दौर जारी रहा। परंपरा अनुसार यहां आयोजन हुए और प्रसाद का वितरण किया गया। इसी प्रकार नगर के अन्य शिवालयों में भी दिनभर शिव आराधना का दौर जारी रहा। इस तरह से पूरा धार शिव मय रहा। जगह-जगह शिव मंदिरों में खिचड़ी और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। 

Share To:

Post A Comment: