खेतिया~लोक अदालत सम्पन्न,दम्पति ने किया साथ रहने का फैसला~~

खेतिया,,,,
लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का सर्व व सुलभ साधन है जहां ना कोई पक्ष हारता है ना कोई पक्ष जीतता है इसी मूल भावना के साथ  माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद तिवारी, के नेतृत्व में मार्गदर्शन में न्यायालय खेतिया में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए न्यायाधीश श्री अजय उइके ने यह बात  कहीं। आज संपन्न हुई लोक अदालत  का शुभारंभ न्यायाधीश अजय उइके ने तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया, नायब तहसीलदार सुनील सिसोदिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेतिया यशवंत शुक्ला पानसेमल शिवजी आर्य, थाना प्रभारी नगर निरीक्षक खेतिया सी एस बघेल पानसेमल थाना प्रभारी श्री लाखनसिंह बघेल सहित बैंक अधिकारियों व अभिभाषक,दिनेश जोशी , मनोज वर्मा, संजय पंडित,जमीर शेख, संजय पटेल न्यायलयीन कर्मचारियों की उपस्थिति में मां सरस्वती  का पूजन कर किया।
 न्यायाधीश अजय उइके के समझाने पर व परिवार का मार्गदर्शन करने पर  ग्राम मनकुई की पूजा अपने पति रोहित के साथ अपने घर गई, पूजा व रोहित कुछ महीनों से अलग रह रहे थे आज न्यायाधीश अजय उइके की पहल पर वे दोनों साथ रहने को राजी हुए व साथ ही अपने घर गए जिस पर न्यायाधीश ने उन्हें समझाइश देने के साथ एक पौधा भी भेंट किया है।
 आज संपन्न हुई लोक अदालत में  318 प्रकरण रखे गए जिनमें 45 ,प्रकरणों का निराकरण हुआ। दीवानी एक प्रकरण निराकृत होकर  लोग  7 लोग लाभान्वित हुए अपराधिक 19 प्रकरण निराकृत जिनमें 72 लोग लाभान्वित , पर काम में लिखित अधिनियम के  4 प्रकरण निराकृत किए जिनमें 575000 की राशि का अवार्ड पारित किया गया जिनमें जिनमें 8 लोग लाभान्वित हुए एवं विविध प्रकरण 21 निराकृत होकर 72 लोग लाभान्वित हुए तथा ₹698832 का अवार्ड पारित किया गया साथ ही बैंक नगरपालिका के रखे गए प्रकरणों में से 161 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें ₹1221257 की राशि वसूल की गई ।लोक अदालत को लेकर पक्षकार आज सुबह से ही सक्रिय रहे। लोक अदालतों के माध्यम से मिलने वाले फैसलों पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
खेतिया से राजेश नाहर
Share To:

Post A Comment: