धार~ओवरटेक के चक्कर में यात्री बस ट्रॉले में घूसी ~~

35 यात्री थे बस में सवार, 1 को आई चोंट ~~

धार-धरमपुरी ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

खलघाट-मनावर मार्ग पर तेज गति से आ रही एक यात्री बस ट्राले को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रा्ले में जा घुसी। इस दौरान बस में करीब 35 यात्री सवरा थे, हालांकि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ। दुर्घटना का पता लगते ही पुलिस और एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक केंद्र धरमपुरी पहुंचाया गया। एम्बुलैंस 108 के पायलेट कुलदीप जाट और डॉ राजेन्द्र सोलकी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एकलरा और टवलाई के बीच देवलरा फाटे के सम्मीप खलघाट की ओर से तेज गति से यात्री बस अपने आगे चल रहे ट्राले को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बिनु बाई पति शिवा उम्र 50वर्ष निवासी गवली पिपल्या घायल हो गई। जो इंदौर से मनावर जा रही थी। हादसे का पता लगते ही धरमपुरी थाने के प्रधान आरक्षक रविंद्र सोलंकी, आरक्षक रामेश्वर मौरे डायल100के पायलेट राजा जाट दुर्घटना स्थल पहुंचे और घायल को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र धरमपुरी पहुंचाया गया। 
चित्र है 5धार4-
Share To:

Post A Comment: