धार में बेमौसम बारिश.......

खेतों में कटी फसल भीगी, अनेकों स्थानों पर जलजमाव से फसलों को नुकसान 

कृषि विभाग के अधिकारियों   ने किया दौरा, लोगों को फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह 

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 जिले में बेमौसम की बारिश बीते दो दिनों से रूक-रूककर जारी है। सभी 14 ब्लॉकों में पानी गिरा है। सबसे अधिक बारिश धार ब्लॉक में करीब 3 इंच से अधिक शनिवार को दर्ज की गई है। बारिश के कारण खेतों में पड़ी सोयाबीन को नुकसान हुआ है।  वहीं कई खेतों में जल जमाव की स्थिति िभी बन गई है। हालांकि इस तरह की खेतों की संख्या अधिक नहीं है। इसके बावजूद जो प्रभावित हो रहे हैं। उनकी चिंताए उनकी पैशानी पर देखी जा रही है। त्योहारी मौसम है और खरीदी भी शुुरु होने वाली है। इन तमाम हालातों के मध्य शनिवार शाम को साढ़े 7 बजे तक धार में बारिश का दौर जारी रहा। 
गनीमत रही कि फसलें कट चुुकी है 
बीते दो दिन शुक्रवार और शनिवार धार जिले में मानसून मेहरबान है। इधर मौसम विभाग की सूचना को माने तो दो दिन और मानसून सक्रिय रहने वाला है। बारिश के कारण किसान खेतों में अपनी खड़ी फसल काट नहीं पा रहे हैं। वहीं कई किसानों ने फसलें काटकर ढेरियां बना ली थी। वे इसे समेट नहीं पाए। जिसके कारण उपज में पानी लग गया है और उसके फूलने और खराब होने की आशंकाए बढ़ गई है। जिले के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि इस मर्तबा अर्ली वैरायटी की उपज पकते ही 80 प्रतिशत के लगभग किसानों ने अपनी सोयाबीन काट ली थी। ऐसी स्थिति में खेतों में खड़ी और पड़ी फसल ज्यादा नहीं है। 
शिकायतें दर्ज कराने की सलाह 
शनिवार को भी बारिश जारी रहने के बाद खंड स्तरों पर एवं जिला मुख्यालय से कृषि अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इधर कुछ-कुछ खेतों में कटी फसलों को भीगा देखा गया है। ऐसे कृषकों को नुकसानी की शिकायत दर्ज करवाने के लिए फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002337115 तथा क्लेम इंटिमेशन फॉर्म अपने संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीमा कम्पनी के ब्लॉक प्रतिनिधि से संपर्क प्राप्त कर उसे भरकर बीमा कम्पनी की मेल आईडी पर मेल करने की सलाह भी दी जा रही है। 
इनका कहना है 
जिले में बड़े पैमाने पर फसल की कटाई हो चुकी है। कुछ क्षेत्रों में फसलें किसानों ने काटने के बाद खेतों से नहीं उठाई है। वहां पर भीगने की सूचना है। कुुछ खेतों में जल जमाव हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारी लगातार भ्रमण करके स्थितियों पर नजर रखे हुए है। कोई ज्यादा नुकसान देखने में नहीं आया है। इसके बावजूद कृषकों को बीमा कंपनी के टोल नंबर पर सूचना देने की समझाईश दी गई है। 
श्री मोहनिया, जिला कृषि एवं विस्तार अधिकारी धार 
चित्र है 8धार 12 व 13-
Share To:

Post A Comment: