धार~सरकार की समस्त योजनाएं गांव-गरीब-किसानों को समर्पित है- कृषि मंत्री तोमर ~~

प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश सहित कई वक्ताओं ने किया संबोधित ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

  मांडू में भाजपा के 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन शनिवार को कई प्रमुख वक्ताओं ने सत्र को संबोधित किया। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने ‘मोदी सरकार की गरीब कल्याण एवं कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां’ विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने पहले भाषण में जो बात कही थी वह आज सार्थक दिख रही है। केन्द्र-राज्य की समस्त योजनाएं गांव, गरीब और किसानों को समर्पित है। अंत्योदय को जो नारा पंडित उपाध्याय ने दिया था उसको सरकारें धरातल पर साकार कर रही है। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री शरदेन्दू तिवारी ने की। श्री तोमर ने कहा कि खेती, किसानी हमारी बड़ी ताकत है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो। इस दिशा में मोदी सरकार ने क्रांतिकारी निर्णय लिए है, जिसका किसानों को बड़ा लाभ मिला है।
अभ्यास वर्ग का बहुत महत्व है 
श्री तोमर ने कहा कि अभ्यास वर्ग का महत्व मौजूद लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग का राजनैतिक जीवन में बहुत अधिक महत्व है। श्री तोमर ने कहा कि एक सफल कार्यकर्ता के लिए उसमें हमेशा सीखने का विद्यार्थी भाव होना बहुत आवश्यक चाहिए। श्री तोमर ने कांग्रेस शासनकाल में संचालित कई योजनाओं का उदाहरण देते हुए उस दौर की स्थिति को बुरा और वर्तमान की स्थितियों को बेहतर बताया है। 
इन्होंने भी किया संबोधित 
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन राष्टÑीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा राष्टÑीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश  सह प्रभारी पंकजा मुंडे, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्टÑीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह जी ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारीगण मौजूद थे। 


बॉक्स-1
मोदी सरकार की विदेश नीति से भारत वैश्विक शक्ति बना-केन्द्रीय मंत्री सिंधिया  
अभ्यास वर्ग के प्रथम दिन सांध्य सत्र को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया। उन्होंने ‘मोदी सरकार की विदेश नीति’ विषय पर संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति से भारत आज वैश्विक शक्ति बन चुका है। संपूर्ण विश्व भारत की और आशाभरी निगाह से देख रहा है और भारत भी विश्व की मदद के लिए सदैव तत्परता का भाव दिखा रहा है। सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने की। श्री सिंधिया ने कहा कि 5 लक्ष्य विदेश नीति के संदर्भ में निर्धारित करके उनका क्रियान्वयन किया गया है। इससे भारत की छवि मजबूत बनी है। विश्व भर में भारत के साढ़े 3 करोड़ प्रवासी भारतीयों को सेतू के रूप में जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है।  श्री सिंधिया ने कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री ने चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए कई रिफॉर्म किए, व्यापारिक समझौते किए, जिसके कारण विश्व के कई देश कोरोनाकाल में आर्थिक संकट से जूझ रहे थे वहीं भारत आर्थिक शक्ति के रूप में मजबूती के साथ खड़ा था। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रीत चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों ने किया।  

Share To:

Post A Comment: