धार~मुहूर्त में 9081 में बिकी सोयाबीन, शाम को न्यूनतम भाव 3240 आया ~~

दीपावली के बाद प्रारंभ हुई खरीदी में पहले दिन 6964 बोरी की आवक ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 सोयाबीन की खरीदी प्रारंभ हो गई है। दीपावली के बाद होने वाली मुहूर्त खरीदी शुक्रवार को की गई। विधायक नीना वर्मा की मौजूदगी में हुई मुहूर्त खरीदी में सोयाबीन 9081 प्रति क्विंटल से खरीदी गई। जिसके बाद किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीदे जगी। हालांकि दिनभर हुई खरीदी के दौरान भाव का उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। जहां अधिकतम दाम 9081 था। वहीं सोयाबीन का न्यूनतमदाम 3240 भी रहा है। इस तरह की स्थिति ने एक मॉडल रेट 4829 सामने ला दिया है। शुक्रवार को करीब 6964 बोरी की आवक कृषि उपज मंडी धार में रही है। 
डॉलर मजबूत रहा 
शुक्रवार को मुहूर्त की खरीदी में अलग-अलग उपज की करीब 8468 बोरी की आवक हुई है। देसी चने के मुकाबले डॉलर चने का भाव अभी भी मजबूत है। डॉलर चना 11701 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। वहीं न्यूनतम 9001 रहा है। इसके मुकाबले देसी चना अधिकतम 5200 और न्यूतम 3650 रुपए क्विंटल रहा है। गेहूं भी 2100 से 2700 के मध्य लोकवन और मालव शक्ति के बीके है। अगला वर्ष अंतरराष्ट्रीय मंदी का दौर बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सोयाबीन को बेहतर दाम मिले इसकी स्थितियां कम है। 
आतिशबाजी के साथ बैंडबाजे बजे 
शुक्रवार को कृषि उपज मंडी धार में मुहूर्त के सौदे की शुरुआत के पहले विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने पूजन किया। इसके बाद नीलामी स्थल पर किसान राधेश्याम सीताराम परमार हिम्मतगढ़ की सोयाबीन 9081 में अन्नपूर्णा ट्रेडर्स द्वारा खरीदी गई। इस दौरान मंडी प्रशासक व एसडीएम दीपाश्री गुप्ता और मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। खरीदी के पूर्व अनाज-दहलन-तिलहन व्यापारी संघ के कार्यालय पर महालक्ष्मी पूजन हुआ। जिसके बाद बैंडबाजे के साथ व्यापारी, हम्माल, किसान और मंडी स्टॉफ द्वारा आतिशबाजी करने के साथ नीलामी स्थल पहुंचा था। 

Share To:

Post A Comment: