धार~18 महापुराण के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई~~
धार त्रिमूर्ति नगर श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर आयोजित 18 महापुराण के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बग्गी में प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित रमाकांत जी व्यास को विराजित किया जाकर त्रिमूर्ति नगर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर पहुँचा । कलश यात्रा का जगह जगह पुष्पमाला एवं फूलों से स्वागत किया गया ।
कलश यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वयप्रकाश सोनी ,समिति प्रमुख अशोक मनोहर जोशी,हिन्दू नेता अशोक जैन,संतोष पांडे,दशरथ सिग्गा, सतीष सोनी,अश्विन चौहान,ओम प्रकाश सोलंकी,के.डी. वैष्णव,प्रताप रघुवंशी, रितेष शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष मिना दुबे,सरोज सोनी,सोनिया जोशी,चद्रकला शर्मा,राजेन्द्र शर्मा,विट्टल गर्ग,श्रीमती कल्पना शर्मा,विजया सोलंकी,नेहा मकवाना के अतिरिक्त कई गणमान्य लोग शामिल हुवे।
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रथम दिवस कथा का पद्म पुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें नगर की धर्मप्रेमी जनता ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ उठाया।
उक्त जानकारी समिति के डाॅ. अशोक शास्त्री ने दीL
Post A Comment: