झाबुआ~विवाह में मेहमानों की संख्या सीमित हुई तो लोग डेकोरेशन,खाने और खरीदारी पर कर रहे ज्यादा खर्च -ताकि यादगार बने समारोह~~
झाबुआ। संजय जैन~~
कोरोना के चलते विवाह समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या 250 तक ही सीमित कर देने के बावजूद लोगों ने विवाह समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेहमानों की संख्या भले ही सीमित रही हो लेकिन मेजबानों ने डेकोरेशन से लेकर कैटरिंग,आतिशबाजी और गाजे-बाजे और खरीदारी में ज्यादा खर्च कर मेहमानों को रॉयल शादी का अहसास कराया। यही वजह रही कि शहर के वैवाहिक सीजन के बाजार में अच्छा कारोबार हो रहा है। जनवरी में जिले में करीब 500 विवाह हुए। फरवरी में भी 600 से अधिक विवाह होने की उम्मीद है।
कैटरिंग- इस बार 500 रुपए तक की थाली.....
मैरिज गार्डन व कैटरिंग व्यवसायी नीरज राठौर ने बताया आमतौर पर लोग 200 से 400 रुपए तक की थाली ही पसंद करते थे। परंतु सीमित संख्या होने के कारण कई लोग 500 रुपए तक की थाली रखवा रहे हैं। इसमें 40 से 60 डिश मेहमानों को रखे जा रहे हैं ताकि बेहतर स्वाद के साथ उनकी शादी यादगार बने।
आतिशबाजी-बैंड-फॉग इंट्री,बग्घी भी महंगी वाली....
काठी इवेंट के अंकुश काठी ने बताया इस बार फॉग इंट्री पायरो पर लोग काफी खर्च कर रहे हैं। बड़े महानगरों में जिस तरह की आतिशबाजी होती थी उसके लिए भी लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। महंगी बग्घी,शहनाई पार्टी,धमाल पार्टी,पंजाबी ढोल लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके लिए वे ज्यादा पैसा भी खर्च कर रहे हैं। कार्ड भी महंगे वाले प्रिंट करवा रहे हैं।
फोटोग्राफी-प्री-वेडिंग,ड्रोन,एलईडी वॉल की एडवांस बुकिंग.....
फोटोग्राफर विकास बैरागी ने बताया अभी तक चुनिंदा लोग ही प्री-वेडिंग शूट और ड्रोन का उपयोग विवाह के दौरान करते थे। परंतु इस बार इसका चलन तेजी से बढ़ा है। 40 फीसदी से अधिक लोग प्री-वेडिंग शूट करवा रहे हैं। ड्रोन,एलईडी वॉल और लाइव प्रसारण भी विवाह के दौरान अधिकांश लोग करवाना पसंद कर रहे हैं। इसकी एडवांस बुकिंग भी हो रही है ताकि विवाह के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
आदर-सत्कार-बारातियों के स्वागत में चांदी के सिक्के.....
सराफा व्यवसायी कमलेश सोनी सोनी ने बताया इस बार विवाह में लोग अपने करीबी संबंधियों को ही बुला रहे हैं। इसके चलते बारातियों की संख्या भी सीमित हो रही है। लिहाजा वधु पक्ष के लोग को टीके की रश्म में चांदी के सिक्कें व चांदी के फ्रेम भी उपहार में दे रहे हैं। इसके अलावा परंपरागत रूप से दी जाने वाली घड़ी,थर्मस जैसी गिफ्ट इस बार कम लोग ही दे रहे हैं।
कपड़ा-परिजन और रिश्तेदारों ने भी खरीदे ब्रांडेड व महंगे कपड़े.........
कपड़ा व्यापारी नम्र शाह ने बताया विवाह में आमतौर पर लोग वर-वधु या बेहद खास रिश्तेदार के लिए ही महंगे कपड़े खरीदते हैं। इस बार ट्रेंड बदला दिखा। वर-वधु के परिजन भी इस बार महंगे और ब्रांडेड कपड़े ले रहे हैं। जहां पहले सिर्फ दूल्हे के लिए ही ब्रांडेड सूट व कुर्ते लिए जाते थे। अब दूल्हे के जीजा व छोटे बच्चों के लिए भी ब्रांडेड कपड़े,सूट लिए जा रहे हैं। लोग इस बार स्थानीय व्या
Home
झाबुआ
झाबुआ~विवाह में मेहमानों की संख्या सीमित हुई तो लोग डेकोरेशन,खाने और खरीदारी पर कर रहे ज्यादा खर्च -ताकि यादगार बने समारोह~~
झाबुआ। संजय जैन~~

Post A Comment: