राजोद ~राजोद बस स्टैंड के पास आनंदखेड़ी रोड पर भंगार दुकान के पीछे रखे भंगार में लगी भीषण आग~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे चारों तरफ धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया ।

नवाब शाह उर्फ (गुड्डू चाचा) की भंगार दुकान के पीछे  भंगार के ढेर में अचानक आग जलती दिखाई दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही भंगार में आग तेजी से फैलने लगी।  आग इतनी भयानक थी कि लोग उसे बुझाने के लिए आगे जाने की हिम्मत नहीं कर पाए।

दुकान के पीछे पुरानी ड्रिप का ढेर पड़ा हुआ था। भंगार का सामान  था, जो भीषण आग में जलकर खाक हो गया।

पुलिस व स्थानीय लोगों की सतर्कता से दमकल ने पाया मशक्कत से आग पर काबू।


Share To:

Post A Comment: