।।  *सुप्रभातम्*  ।।
                ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 02 फरवरी 2022 बुधवार संवत् 2078 मास माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 08:32 बजे तक रहेगी बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:12 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र सायं 05:53 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:22 से 01:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।

                     *~~:  विशेष  :~~*

          आज गुरु शततारा नक्षत्र 03 मे प्रातः 11:00 बजे , उत्तर श्रृंगोन्नति , श्री वल्लभ जयंती , गुप्त नवरात्र प्रारंभ , पंचक , ब्रज महोत्सव , द्वितीया तिथि क्षय ।।

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351

                    *आज का राशिफल*

          मेष :~ आज आप अपने गुस्से काबू में रखे नही तो कोई भी कार्य या संबंध बिगड सकते है । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक अस्वस्थता से कोई कार्य करने मे मन नहीं लगेगा ।

          वृषभ :~ आज आपको कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता से हताशा रहेगी । अत्यधिक काम से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी । प्रवास में अडचन आ सकती है ।

          मिथुन :~ आज आप   शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लित रहेंगे । परिजन तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी करेंगे । मनोरंजन के लिए सभी सामग्री उपलब्ध होगी ।
 
          कर्क :~ आज आपको खुशी और सफलता मिलेगी । पारिवार के साथ घर में सुख - शांति से दिन बीताएंगे । नौकरी वालों को लाभ होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । कार्य में यश मिलेगा ।

          सिंह :~ आज आपको लेखन , साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात से मन हर्षित होगा । स्त्री मित्रों का अधिक सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

          कन्या :~ आपका आज का दिन हर कार्य में प्रतिकूलता रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । मन चिंतित रहेगा । पारिवारिक अनबन होने से अशांति रहेगी । सार्वजनिक मानहानि हो सकती है । पानी से भय रहेगा ।

          तुला :~ आज शुभ या धार्मिक प्रवास होगा । व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएँगे । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं । धन लाभ होगा ।

          वृश्चिक :~ आज पारिवारिक कलह न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक गलतफहमियों से बचें । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा । अनावश्यक खर्च न हो , इसका ध्यान रखें ।

          धनु :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । किसी तीर्थयात्रा पर जाएँगे । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होग ।

          मकर :~ आज आप अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा होगी । पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा । दुर्घटना से बचें । व्यावसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । कोर्ट - कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं ।

          कुंभ :~ आज आप नए कार्य का आरंभ या योजना बना सकेगें । नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा । स्त्री मित्र प्रगति में सहायक बनेगी । आर्थिक लाभ होगा ।

          मीन :~ आज आप नौकरी या व्यवसाय में सफलता से तथा पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से प्रसन्न रहेंगे । व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: