भोपाल~किराना का कलाकार रिमोट का बटन दबाते ही सेनेटाइज़ करने लगा रोबोट~

भोपाल सैयद रिजवान अली~~

जुगाड़ से सेनेटाइज़र रोबोट बनाने वाले मनावर ज़िला धार म.प्र. के हुज़ैफ़ा खत्री को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने आपका अवार्ड- आपके शहर में अपने इस अभियान के तहत शान-ए- मालवा अवार्ड से सम्मानित किया, इस मौके पर हुज़ैफा को मोमेंटो, मैडल, प्रमाणपत्र सहित वरिष्ठ साहित्यकार आलोक सेठी, खण्डवा द्वारा लिखित 10 ज्ञानवर्धक पुस्तकों का सैट भी प्रदान किया गया,

सोसायटी की धार ज़िला इकाई के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आरिफ पाकीज़ा ने बताया कि धार रोड पर स्थित सुपर किराना में आयोजित उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वीरेंद्र भद्र सिंह ठाकुर रिटायर्ड एस.ओ. विद्युत मण्डल थे, अध्यक्षता शहर क़ाज़ी डॉ.जमील सिद्दीकी ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडव्होकेट हाजी सैय्यद इरशाद अली, समाज सेवी राधेश्याम गवडेकर, शिक्षक मुकेश गंगवाल, हाफ़िज़ रमज़ान साहब उपस्थित थे,

कार्यक्रम का आरंभ कुरआन ए पाक की तिलावत से किया गया, सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने दी,

12 वीं कक्षा में अध्धयन कर रहा कलाकार छात्र 18 वर्षीय हुज़ैफा अपनी किराना दुकान भी चलाता है और वक्त निकाल कुछ न कुछ नया प्रयोग करते रहता है, जुगाड़ से सेनेटाइज़ बनाने में उसे कुल 2500 से 3000 का खर्च आया इसमें पुष्टा व इंडिका कार की वाटर पम्प को उपयोग में लिया गया, रिमोट को मोडीफाई किया गया, प्रोजेक्ट के प्रदर्शन के दौरान रिमोट का बटन दबाते ही रोबोट ने हरकत करना शुरू कर दिया वह दूर जाकर हाथों को सेनेटाइज़ करने लगा,

हुज़ैफा को सोसायटी की और से दिए गए शान-ए-मालवा अवार्ड से पूर्व उनके पिता हाजी नजरुद्दीन, भाई सोहेल खत्री और शोएब खत्री का भी फूल हार से स्वागत किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार इकबाल मंसूरी सैयद रिजवान अली फिरोज खान कलीम खान साबिर खान हाजी नसरुद्दीन हाजी मुस्ताक खत्री उपस्थित थे
हुजैफा के सम्मान के साथ तालीम बेदारी मुहिम शिक्षित भारत विकसित भारत पोस्टर- स्टीकर का विमोचन करते हुए अध्यक्ष
मुंकीत खान ने कहा हजरत अली रजि.
ताला का कॉल है कि लोग यतीम उसे समझते हैं जिसके मां बाप ना हो मैं यतीम उसे समझता हूं जिसके पास तालीम ना हो खुदा के लिए मुल्क और कौम के लिए अपने बच्चों को पढ़ाइए अपने जीते जी उन्हें यतीम होने से बचाइए ।सोसायटी की ओर से अनीस खान कसरावद ज़िला खरगोन, धार से ज़ुबेर क़ुरैशी, आज़म शेख राही, वसीम शेख, सैय्यद नवाज़, साबिर खान, खण्डवा से सैय्यद इंतेखाब अली, मोहम्मद समीर आदि मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मुकेश खान द्वारा किया गया एवं आभार सैयद नवाज ने माना।


Share To:

Post A Comment: