।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 22 जनवरी 2022 शनिवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रातः 09:14 बजे तक रहैगी बाद पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:05 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 10:38 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे अपरान्ह 04:48 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:57 से 11:18 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपमे मानसिक व्यग्रता रहेगी । भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ना बहे इसका ध्यान रखे । इससे वाणी असंयमित रहने से ग्लानि हो सकती है । स्थाई संपत्ति से संबंधित चर्चा टाले ।
वृषभ :~ आज आप तन - मन से हलकापन अनुभव करेंगे । उत्साह में वृद्धि होगी । मन भी संवेदनशील रहेगा । कल्पनाशक्ति के कारण काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे ।
मिथुन :~ आज आपके कार्य में विलंब हो सकता है , फिर भी प्रयास रखे । कार्य निर्धारित रुप से होंगे । आर्थिक आयोजन में शुरु में बाधाएँ आएँगी , लेकिन बाद में मार्ग खुलते दिखेंगे ।
कर्क :~ आज आपका दिन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ उल्लासमय वातावरण में बीतेगा । प्रवास हो सकता है । सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे । भावनाशील रहेंगे । आर्थिक लाभ का दिन है ।
सिंह :~ आज आप अधिक भावुकता से मन में व्यग्र रहेगा । स्त्रीवर्ग से संभले । दलीलबाजी या चर्चा , विवाद से बचे । कोर्ट - कचहरी में सावधानी से आगे बढे । व्यवहार संयम और विवेक रखे ।
कन्या :~ आपका आज का दिन आनंद - उल्लास में बीतेगा । विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा । इससे स्त्री मित्रों की भूमिका रहेगी । मित्रो के साथ सुंदर , मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे । संतानो के समाचार मिलेंगे ।
तुला :~ आज आपका का दिन शुभ है । नौकरी या व्यावसाय में अनुकूल माहौल रहेगा । उच्चाधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे । पदोन्नति हो सकती है । पारिवार में प्रफुल्लित माहौल रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप नौकरी या व्यावसाय मे संभलकर कार्य करे । उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये से कष्ट हो सकता है । महत्वपूर्ण निर्णयो को टाले ।
धनु :~ आज आप बीमारी के उपचार का प्रारंभ न करे । वाणी और व्यवहार संयमित रखे । अधिक संवेदनशीलता मन व्यथित रहेगा । स्वास्थ्य मे सावधानी बरतें । खर्च बढेगा ।
मकर :~ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा । व्यावसाय में व्यापार विकसित की बहुत संभावनाएँ हैं । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि आय वृद्धि होगी । इससे आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।
कुंभ :~ आज आपका दिन आनंददायक रहेगा । कार्य में सफलता तथा यश - कीर्ति होगी । परिवार के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा । नौकरी और व्यावसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
मीन :~ आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा । कल्पनाशक्ति मे साहित्य के विश्व की सैर करेंगे । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: